Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरा सच्चा द्वारा है घाटे वाले बालाजी

“तेरा सच्चा द्वारा है घाटे वाले बालाजी” यह भजन हमें बालाजी महाराज की अपार कृपा और उनके सच्चे दरबार की महिमा का अनुभव कराता है। यह दरबार केवल भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करने वाला नहीं, बल्कि जीवन के हर संकट को हरने वाला भी है। जो भी सच्चे मन से बालाजी को पुकारता है, उसकी हर पुकार सुनी जाती है।

Tera Sacha Dwara Hai Ghote Wale Balaji

घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
तेरे दर पे आये बाबा, तेरा ही सहारा है……

सब धामों में धाम निराला, तेरा मेहंदीपुर धाम है,
हे अंजनी के लाला, तुझे बार बार प्रणाम है,
सुबह शाम माला रटे, तू प्राणों से प्यारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
तेरे दर पे आये बाबा, तेरा ही सहारा है……

भक्त तेरे दीवाने हो गए, बाला जी तेरे प्यार में ,
तेरे जैसा संकट मोचन, ना कोई संसार में,
सारी दुनिया में है, डंका बाजे तुम्हारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
तेरे दर पे आये बाबा, तेरा ही सहारा है……

दीन दयाल दया का सागर, सीधा भोला भाला तू,
थोड़ी सी भक्ति से बाबा, खुश हो जाने वाला तू,
माया अप्रमपार तेरी, जानता जग सारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
घाटे वाले बालाजी, तेरा सच्चा द्वारा है,
तेरे दर पे आये बाबा, तेरा ही सहारा है……

बालाजी महाराज की महिमा अपरंपार है, और उनकी कृपा हर भक्त पर बनी रहती है। जब हम उनके सच्चे दरबार में श्रद्धा से सिर झुकाते हैं, तो हर कष्ट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। अगर यह भजन सुनकर आपका मन भक्ति से भर उठा है, तो झुकता सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में भजन भी अवश्य सुनें और बालाजी महाराज की कृपा का आनंद लें। ???? जय बालाजी महाराज!

Leave a comment