Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा भजन लिरिक्स

पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा भजन जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक, पर्युषण की महिमा को प्रस्तुत करता है। यह भजन विशेष रूप से पर्युषण पर्व के दौरान भगवान के चरणों में समर्पण, आत्म-नियंत्रण, तप, और पुण्य कर्मों के महत्व को दर्शाता है। पर्युषण पर्व जैन धर्म के अनुयायियों के लिए आत्म-शुद्धि और धार्मिक कर्तव्यों के पालन का समय होता है, और यह भजन इस पर्व की विशिष्टता और प्रभाव को उजागर करता है।

Parvo Me Parv Paryushan Nyara

पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
भादो का महीना धर्म सन्देशा लाया,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।1।

चलो स्थानक उपाश्रय,
संघ में मंगल छाया,
जिनवाणी सुनने का,
अवसर अनुपम आया,
मन्दिर सजाओ ने तोरण बंधावो,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।2।

श्रावक के पंच कर्तव्य,
प्रथम दिन का सार,
सेवा पूजा प्रभु भक्ति,
चित्त में धार,
आठ दिवस तुम पौषध करना,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।3।

टुकलिया परिवार ने,
जग की रीत निभाई है,
पर्युषण में भक्ति की,
रमझट जमाई है,
भावों से ‘संगी’ भक्ति कराना,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।4।

पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
भादो का महीना धर्म सन्देशा लाया,
पुण्य कमाई का अवसर आया,
पर्वों में पर्व पर्युषण न्यारा,
पुण्य कमाई का अवसर आया।5।

पर्वो में पर्व पर्युषण न्यारा जैसे भजन हमें पर्युषण पर्व के महत्व और भगवान के प्रति हमारी भक्ति को और प्रगाढ़ करने की प्रेरणा देते हैं। यह भजन हमें आत्म-निर्णय और तप की शक्ति का एहसास कराता है, जो हमारे जीवन को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है। इस भक्ति को और गहरा करने के लिए अर्हम वन्दो जय पारस देवा भजन, चरणों में चारो धाम भजन, मेरे मन में पारसनाथ – जैन भजन, मालपूरा तेरा सच्चा है धाम – भजन जैसे अन्य जैन भजनों को पढ़ें और अपनी भक्ति को सशक्त करें। ????

Leave a comment