पार्श्व भैरव ओ माय डियर

जब भक्ति और प्रेम का संगम होता है, तब आराधना एक मधुर अनुभूति में बदल जाती है। पार्श्व भैरव ओ माय डियर भजन पार्श्व भैरव जी की महिमा को एक अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करता है, जो भक्तों को उनसे गहरा जुड़ाव महसूस कराता है। यह भजन न केवल श्रद्धा को प्रकट करता है, बल्कि पार्श्व भैरव जी की कृपा और आशीर्वाद का एहसास भी कराता है। आइए, इस भजन के माध्यम से अपनी आस्था को और मजबूत करें।

Pashrva Bhairav Vo My Dear

पार्श्व भैरव ओ माय डियर,
विश यू हैप्पी न्यू ईयर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे,
दुनिया से अब क्या है फियर,
रहना है दादा के नियर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे।1।

भक्ति में बीत गया ये साल,
अब नया साल हो बेमिसाल,
विश यू हैप्पी न्यू ईयर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे।1।

पार्श्व भैरव की दुनिया दीवानी,
मेरी भी इनसे प्रीत पुरानी,
ये खुशियाँ दे न आने दे टीयर,
विश यू हैप्पी न्यू ईयर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे।3।

हर साल लगे तेरे दर पे हाजरी,
तेरे चरणों मे हो साँस आखरी,
कहता नीतिन है ‘दिलबर’
विश यू हैप्पी न्यू ईयर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे।4।

पार्श्व भैरव ओ माय डियर,
विश यू हैप्पी न्यू ईयर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे,
दुनिया से अब क्या है फियर,
रहना है दादा के नियर,
दरबार मे दरबार मे,
नाकोडा दरबार मे।5।

पार्श्व भैरव जी की भक्ति से जीवन में सुरक्षा, शांति और सद्गति का संचार होता है। “पार्श्व भैरव ओ माय डियर” जैसे भजन हमें उनकी अपार कृपा का अनुभव कराते हैं। इसी भक्ति-भाव को और गहरा करने के लिए “भेरूजी री महिमा अपरंपार, नाकोडा भैरव जी की वंदना, नवकार मंत्र की शक्ति, और “जिन शासन की आराधना” जैसे अन्य जैन भजनों को पढ़ें और अपने मन को भक्ति में डुबो दें। 🙏

Leave a comment