Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा ओ बाबा तेरा दीवाना शिव भजन लिरिक्स

बाबा ओ बाबा तेरा दीवाना पढ़ने जा रहे हैं, वह एक भक्त की अपनी समर्पण भावनाओं का सुंदर चित्रण है। इस भजन में भक्त भगवान शिव को “बाबा” कहकर पुकारते हैं और उन्हें अपना दीवाना बताते हैं। यह भजन भगवान शिव की असीम कृपा, दया और शक्ति को उजागर करता है।

Baba O Baba Tera Deewana Shiv Bhajan Lyrics

बाबा ओ बाबा तेरा दीवाना,
आ गया देखो भूतनाथ धाम,
तू सुने ना सुने तेरा काम,
मैं तेरा दास हो गया,
मैं तेरा दास हो गया।।

दूजा ना कोई जग में हमारा,
रोते हुए मैंने तुमको पुकारा,
नैया का मेरी तू ही किनारा,
हारे को बाबा दे दो सहारा,
आके संभालो मुझको दयालु,
रखले तू अब मुझे तेरे पास,
मैं तेरा दास हो गया,
मैं तेरा दास हो गया।।

मेरा ये जीवन तेरे हवाले,
बीच भंवर से तू ही निकाले,
डूब रहा हूँ मुझको बचाले,
चरणों में बाबा मुझको बिठाले,
हे भूतनाथ हे शिव शंकर,
ऐसे ना कर मुझे तू निराश,
मैं तेरा दास हो गया,
मैं तेरा दास हो गया।।

‘महिपाल गुरु’ तेरे दर पे खड़ा है,
भक्त तेरा ये ज़िद पे खड़ा है,
‘हर्ष’ तुम्हारा नाम बड़ा है,
मुझको तुमसे काम पड़ा है,
तू ना सुने तो कौन सुनेगा,
कर ज़रा पूरी तू मेरी आस,
मैं तेरा दास हो गया,
मैं तेरा दास हो गया।।

बाबा ओ बाबा तेरा दीवाना,
आ गया देखो भूतनाथ धाम,
तू सुने ना सुने तेरा काम,
मैं तेरा दास हो गया,
मैं तेरा दास हो गया।।

“बाबा ओ बाबा तेरा दीवाना” भजन भगवान शिव की महिमा और उनके प्रति भक्त की अपार भक्ति को दर्शाता है। इस भजन के माध्यम से हम भगवान शिव से यह प्रार्थना करते हैं कि वह हमें अपनी अनंत कृपा और आशीर्वाद से जीवन की कठिनाइयों से उबारें। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से अपने जीवन में शांति और सुख पा सकता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी”, “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “भोले तेरे द्वार का दीवाना” और “महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिए” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment