Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पकड़ लो हाथ भोलेनाथ

Pakad Lo Hath Bholenath

पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..

धरी है पाप की गठरी, हमारे सर पे ये भारी,
वजन पापो का है भारी, इसे कैसे उठाऐंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..

फसी है भवँर में नैया, प्रभु अब डूब जाएगी,
खिवैया आप बन जाओ, तो बेड़ा पार हो जाये,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..

तुम्हारे ही भरोसे पर, जमाना छोड़ बैठे है,
जमाने की तरफ देखो, इसे कैसे निभाएंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..

दर्दे दिल की कहे किससे, सहारा ना कोई देगा,
सुनोगे आप ही मोहन, और किसको सुनाऐंगे,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे………..

पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी,
पकड़ लो हाथ भोलेनाथ नहीं तो डूब जाएंगे……

Leave a comment