Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

वो अपनी चामुंडा मैया का द्वार है

माँ चामुंडा का दरबार भक्तों के लिए शक्ति, भक्ति और आस्था का पवित्र केंद्र है। वो अपनी चामुंडा मैया का द्वार है भजन माँ की महिमा और उनके पावन धाम के महत्व को दर्शाता है। जब कोई सच्चे मन से माँ के द्वार पर आता है, तो उसके सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं और वह माँ की कृपा से नया जीवन पाता है। यह भजन माँ चामुंडा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा को व्यक्त करता है।

Vo Apani Chamunda Maiya Ka Dwar Hai

भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है,
वो अपनी चामुंडा,
मैया का द्वार है,
तुलजा भवानी भी,
साथ हर बार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।1।

खुशियों के रंग से तूने सजाया,
सपनों का शहर देवास है,
ऊंचे पहाड़ों पर बैठी हो मैया,
कीरपा तेरी सबके पास है,
माँ शेरोवाली के ये दो अवतार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।2।

बनते नहीं है गर काम तेरे,
मैया से कीरपा उधार ले,
किस्मत के संग में अब तो दीवाने,
तू अपना वक्त सुधार ले,
मिलता रहे मां हमें तेरा प्यार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।3।

चामुंडा रूप में अंबे भवानी,
तेरा बरोठा में वास है,
तेरी शरण में है मोज सबकी,
तुझसे जुड़ी सबकी आस है,
सुनती सभी के मन की पुकार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।4।

अपनी ये मां है ममता की मूरत,
मैया का दिल बड़ा साफ है,
रूठी नहीं है मैया किसी से,
भक्तों की भूल करे माफ है,
साथ रहना मेरे तू मेरा परिवार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।5।

भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है,
वो अपनी चामुंडा,
मैया का द्वार है,
तुलजा भवानी भी,
साथ हर बार है,
भक्तों की जीत है जहां,
दुखों की हार है।6।

वो अपनी चामुंडा मैया का द्वार है भजन माँ चामुंडा के दरबार की महिमा को उजागर करता है, जहाँ हर भक्त को माँ की कृपा प्राप्त होती है। माँ की शक्ति अनंत है और उनकी भक्ति करने से जीवन के सारे संकट समाप्त हो जाते हैं। माँ की इस अपार महिमा को और गहराई से अनुभव करने के लिए “[माँ चामुंडा की महिमा अपरंपार]” जैसे भजन भी मन को भक्तिभाव से भर देते हैं। माँ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, जय माता दी! ????????

Leave a comment