Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तुम करलो प्रभु से प्यार अमृत बरसेगा लिरिक्स

सच्चे मन से भगवान से प्रेम करने वाला भक्त कभी भी अधूरेपन का अनुभव नहीं करता, क्योंकि ईश्वर की भक्ति स्वयं में अमृत के समान है। तुम करलो प्रभु से प्यार, अमृत बरसेगा भजन इसी अनमोल सत्य को प्रकट करता है कि जब हम शिव जी के चरणों में सच्ची श्रद्धा और प्रेम अर्पित करते हैं, तो उनकी कृपा अमृत वर्षा के रूप में हमारे जीवन में बरसती है। तो आइए, इस भजन को पढ़ें और महादेव के प्रति अपने प्रेम को और प्रगाढ़ करें।

Tum Karlo Prabhu Se Pyar Amrit Barsega

तुम करलो प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा,
बरसेगा नित बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा।1।

दया धर्म से प्रीति करलो,
भव सागर से पार उतर लो,
तेरा हो जाए बेडा पार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा।2।

सत्य ज्ञान ही गहना,
कड़वा बोल कभी ना कहना,
तुम करो आत्म उद्धार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा।3।

ॐ नाम का अमृत प्याला,
पी ले बनकर किस्मत वाला,
ये मिले ना बारमबार,
अमृत बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा।4।

तुम करलो प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा,
बरसेगा नित बरसेगा,
तुम करलों प्रभु से प्यार,
अमृत बरसेगा।5।

जो भी प्रेम और श्रद्धा से महादेव का नाम जपता है, उसकी झोली कभी खाली नहीं रहती। भोलेनाथ की भक्ति से आत्मा को परम शांति और जीवन को दिव्य ऊर्जा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा से जुड़े रहने के लिए महाकाल की महिमा अपार, हर हर महादेव की गूंज, भोलेनाथ की बारात और जय हो महाकाल की जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में डूब जाएं। ????????

Leave a comment