Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया तेरे तोरण द्वार पे

भक्ति का रूप समय के साथ बदलता रहता है, लेकिन भावनाएँ वही रहती हैं – प्रेम, श्रद्धा और समर्पण। आज के युग में, जब हर खास पल को संजोने के लिए लोग तस्वीरें खींचते हैं, तब श्याम भक्त भी अपनी भक्ति को इस भाव से जीते हैं। एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया तेरे तोरण द्वार पे भजन इसी प्रेम को दर्शाता है, जहाँ भक्त बाबा श्याम के दरबार में आकर अपने भावों को संजो लेना चाहता है, ताकि वह क्षण सदा उसके हृदय में अंकित रहे। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़ें और इस प्रेम में डूब जाएं।

Ek Selfie Le Lu Sawariya Tere Toran Dwar Pe

आके माथा टेकुंगा,
तेरे दरबार में,
एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया,
तेरे तोरण द्वार पे।।1।।

जब से खाटू आया,
मेरी मौज हो गई,
कभी-कभी की बात नहीं,
अब रोज हो गई,
कुछ ना लेना देना श्याम,
झूठे संसार से,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया,
तेरे तोरण द्वार पे।।2।।

सांवरिया तुमसे प्यारा,
कोई दूजा और नहीं,
दिल लगता खाटू में मेरा,
दिल पर जोर नहीं,
मैं जाऊं कुर्बान श्याम,
तेरे दीदार पे,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया,
तेरे तोरण द्वार पे।।3।।

तोरण द्वार की सेल्फी,
मशहूर होती है,
देख देख के सेल्फी,
प्रॉब्लम दूर होती है,
‘सोनू लक्खा’ खाटू आता,
बस तेरे प्यार में,
एक सेल्फी ले लूं साँवरिया,
तेरे तोरण द्वार पे।।4।।

आके माथा टेकुंगा,
तेरे दरबार में,
एक सेल्फी ले लूँ सांवरिया,
तेरे तोरण द्वार पे।।5।।

श्याम बाबा के दरबार में हर भक्त कुछ न कुछ अनमोल पाता है—कोई शांति, कोई प्रेम, तो कोई आशीर्वाद। इस पावन धाम का अनुभव इतना दिव्य होता है कि इसे हमेशा के लिए स्मृतियों में बसा लेने का मन करता है। यही भावना हमें दरवाजे पे बाबा जय श्री श्याम लिख दिया, खाटू दूर है मगर खाटू वाला नहीं, चलूंगी तेरे संग रसिया हो रंग रसिया और ग्यारस में तुम एक बार खाटू जाकर देख लो जैसे भजनों में भी देखने को मिलती है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में रम जाएं। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment