Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी किरपा से मैया हर काम हो गया भजन लिरिक्स

Teri Kirpa Se Maiya Har Kam Ho Gaya Bhajan Lyrics

तेरी किरपा से मैया,
हर काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

वक्त आते रहे,
वक्त जाते रहे,
तन के जख्मों को,
हमको सताते रहे,
तूने मरहम लगाई,
आराम हो गया,
जख्म तूने भरे,
मेरा काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

झोली भरती है तू,
ध्यान रखती है तू,
अपने भक्तों की चिंताए,
हरती है तू,
खुशियाँ तुमसे मिली,
सब खुशहाल हो गया,
दर्द तूने हरे,
मेरा काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

तेरी चौखट पे हर,
कोई सजदा करे,
तू है ममतामई,
सब पे रहमत करे,
‘योगी’ चरणों का,
तेरे गुलाम हो गया,
पहले गुमनाम था,
अब तो नाम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

तेरी किरपा से मैया,
हर काम हो गया,
काम तूने किया,
मेरा नाम हो गया।।

भक्ति का यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि हर नए भजन के साथ और गहरा होता जाता है। माँ के चरणों में सच्चे दिल से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो आप अन्य माँ भवानी भजनों को भी सुन सकते हैं और अपनी भक्ति को और प्रगाढ़ बना सकते हैं। जय माता दी!

Leave a comment