Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरे दर को मैं आज आया तेरे दर्शन को मैं आज पाया

तेरे दर को मैं आज आया, तेरे दर्शन को मैं आज पाया भजन भक्त की उस भावनात्मक यात्रा को दर्शाता है, जब वह माँ के दरबार में पहुंचता है। इस पावन क्षण में, उसे ऐसा महसूस होता है मानो उसका जीवन संवर गया हो, सारी परेशानियाँ समाप्त हो गई हों। माँ के दर्शन मात्र से भक्त को अपार शांति और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है, और वह अपनी सभी चिंताओं को माँ के चरणों में अर्पित कर देता है।

Tere Dar Ko Mai Aaj Aaya Tere Darshan Ko Mai Aaj Paya

तेरे दर को मैं आज आया,
तेरे दर्शन को मैं आज पाया,
शेरोवाली मैया तेरी,
जय जयकार कर रहे है,
भक्त अपने दिल से,
माँ तेरा नाम जप रहे है।।

कोशिशे बस यही कर रहे आज से,
दूर हो जाए दुःख बस तेरे नाम से,
अपने भक्तो की मां आज लाज रखले,
भर दे ज्ञान का प्रकाश मैया अपने दिल से,
जान मेरी जा रही है आज मैया,
इंतहान ले रही आज मैया,
शेरोवाली मैया तेरी,
जय जयकार कर रहे है,
भक्त अपने दिल से,
माँ तेरा नाम जप रहे है।।

महिषासुर दानव को संहारा आपने,
अपने भक्तो को आके उबारा आपने,
तेरा नाम जग में आज भी गूंज रहा,
धन्य हो जाए जीवन जिसको दर्शन मिला,
हम भी आए है आज तेरे द्वारे,
भक्त भी तेरे दर पर पुकारे,
शेरोवाली मैया तेरी,
जय जयकार कर रहे है,
भक्त अपने दिल से,
माँ तेरा नाम जप रहे है।।

तेरे दर को मैं आज आया,
तेरे दर्शन को मैं आज पाया,
शेरोवाली मैया तेरी,
जय जयकार कर रहे है,
भक्त अपने दिल से,
माँ तेरा नाम जप रहे है।।

माँ का दरबार हर भक्त के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। जब कोई सच्चे मन से माँ के चरणों में आता है, तो वह अपने जीवन की सारी मुश्किलों से मुक्त हो जाता है। अगर माँ की भक्ति में और गहराई से डूबना चाहते हैं, तो “अपना बना लो मेरी माँ” भजन को भी जरूर करे, जो माँ की ममता और भक्त की प्रार्थना का सुंदर चित्रण करता है। जय माता दी! ????✨

Leave a comment