Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बालाजी के भक्तों सुनलो बाबा का गुण गाया करो लिरिक्स

बालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो भजन हनुमान जी की भक्ति और उनकी अपार कृपा को उजागर करता है। यह भजन भक्तों को प्रेरित करता है कि वे अपने आराध्य के गुणगान करें और उनके चरणों में अटूट श्रद्धा रखें। यह भजन हमें भक्ति के मार्ग पर चलने और अपने जीवन को आध्यात्मिक आनंद से भरने का संदेश देता है।

Balaji Ke Bhakto Sunalo Baba Ka Gun Gaya Karo Lyrics

बालाजी के भक्तों सुनलो,
बाबा का गुण गाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।1।

पवन देव के लाल और माँ,
अंजनी सुत का ध्यान धरो,
दुःख और कष्ट सताए जब जब,
याद उन्हें बस किया करो,
सुन्दरकाण्ड का वर्णन उनकी,
महिमा रोज सुनाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।2।

दिन मंगल का जब भी आए,
बाबा का उपवास करो,
लाल लंगोटा सिंदूर चढ़ाकर,
चालीसा का पाठ करो,
देसी घी के साथ चूरमा,
उनको भोग लगाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।3।

चरण पकड़ लिए हनुमत के जब,
राम जी कैसे भागेंगे,
राम की जब अनुकम्पा होगी,
सोए भाग्य भी जागेंगे,
स्वामी सेवक के रिश्ते का,
कुछ तो लाभ उठाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।4।

बड़े दयालु बाला मेरे,
लोग ये सारे कहते है,
भरे हुए भंडारों से वो,
झोलियाँ भरते रहते है,
जीवन मोड़ लिखे तो ‘बबली’,
बड़े प्रेम से गाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।5।

बालाजी के भक्तों सुनलो,
बाबा का गुण गाया करो,
श्रद्धा और विश्वास प्रेम से,
उनकी ज्योत जगाया करो।6।

“बालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो” भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब हम सच्चे हृदय से बालाजी की स्तुति करते हैं, तो हमारी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इनके भजन से हमें आत्मबल, धैर्य और साहस की प्राप्ति होती है, जिससे हम जीवन की हर बाधा को पार कर सकते हैं। यह भजन केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शन है, जो हमें भक्ति, प्रेम और समर्पण के महत्व को समझने में सहायता करता है।

Leave a comment