Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिव शंकर भोले भाले तुमको लाखों प्रणाम

Shiv Shankar Bhole Bhale Tumko Lakho Pranam

शिव शंकर भोले भाले, भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
शिव शंकर भोले भाले…..

देवताओं पर कृपा कीनी,
पीकर विष रक्षा कर दीनी,
पी गए भर भर प्याले, भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
शिव शंकर भोले भाले…..

पार्वती ने जब तप कीना,
छोड़ समाधि ब्याह कर लीना,
प्रेम दिखाने वाले, भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
शिव शंकर भोले भाले…..

रावण ने सिर काट चढ़ाया,
अमृत कुंड नाभि धरवाया,
अमर बनाने वाले, भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
शिव शंकर भोले भाले….

भला बुरा हो भक्त तुम्हारा,
कोई ना उसको मारन हारा,
रक्षा करने वाले, भोले जी तुमको लाखों प्रणाम,
शिव शंकर भोले भाले….

Leave a comment