शिव अद्भुत रूप बनाए जब ब्याह रचाने आए भजन भगवान शिव के विवाह की महिमा और उनके दिव्य रूप का वर्णन करता है। इसमें भगवान शिव के अद्भुत रूप को और उनकी महानता को प्रदर्शित किया गया है। यह भजन उनकी भक्ति और प्रेम के बारे में गहरी श्रद्धा को जाग्रत करता है।
Shiv Adbhut Roop Banaye Jab Byah Rachane Aaye Bhajan
शिव अद्भुत रूप बनाए,
जब ब्याह रचाने आए।।
भुत बेताल थे,
संग में चंडाल थे,
भुत बेताल थे,
संग में चंडाल थे,
कैसी बारात शंकर सजाए,
जब ब्याह रचाने आए।
शिव अदभुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
लंगड़े-लूले भी थे,
अंधे काणे भी थे,
लंगड़े-लूले भी थे,
अंधे काणे भी थे,
शुक्र शनिचर को भी संग लाये,
जब ब्याह रचाने आए।
शिव अदभुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
आए सब देवता,
पाए जब नेवता,
आए सब देवता,
पाए जब नेवता,
देवियों को भी संग में बुलाए,
जब ब्याह रचाने आए।
शिव अदभुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
लोग डरने लगे,
और ये कहने लगे,
लोग डरने लगे,
और ये कहने लगे,
रूप कैसा गजब बनाए,
जब ब्याह रचाने आए।
शिव अदभुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
बोलो सत्यम शिवम्,
है वही सुन्दरम,
बोलो सत्यम शिवम्,
है वही सुन्दरम,
गोरा के मन को भाए,
जब ब्याह रचाने आए।
शिव अदभुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
शिव अद्भुत रूप बनाए ,
जब ब्याह रचाने आए।।
यदि आप भगवान शिव के विवाह की महिमा को महसूस करना चाहते हैं, तो तीनो लोक में नाम महान है भोले शंकर का और आई में तेरे द्वारे भोले दानी जैसे भजन भी गा सकते हैं, जो भगवान शिव के आशीर्वाद और उनकी महिमा को और गहरा करेंगे। इन भजनों के साथ हम भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को और भी प्रगाढ़ कर सकते हैं।