Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम से बड़ा राम का नाम भजन लिरिक्स

श्रीराम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भक्तों के हृदय में बसने वाली दिव्य अनुभूति हैं। राम से बड़ा राम का नाम भजन हमें इस गूढ़ सत्य से अवगत कराता है कि स्वयं भगवान भी अपने नाम की महिमा से बंधे होते हैं। संत और भक्तजन सदियों से यही कहते आए हैं कि राम नाम का स्मरण करने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जब तक यह नाम हमारे हृदय में गूंजता रहेगा, तब तक हमारा मन प्रभु श्रीराम की कृपा से भरता रहेगा। आइए, इस भजन के माध्यम से राम नाम की महिमा का गुणगान करें।

Ram Se Bada Ram Ka Naam

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरा काम
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बड़ा राम का नाम।।

सुमिरन करले राम नाम का,
कोडी लगे ना दाम
राम नाम का सुमिरन करले,
कौड़ी लगे ना दाम
प्रेम की डोरी पकड़ के रे,
आएंगे श्री राम
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

वह अभिमानी डूब जाएगा,
जिसने रटा नहीं राम
वह पापी भी डूब जाएगा,
जिसके मुख नहीं राम
वो पत्थर भी तिर जाएगा,
जिस पर लिखा है राम
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

नाम ही को चिंता हो रही,
नाम ना हो बदनाम
नाम ही को चिंता हो रही,
नाम ना हो बदनाम
द्रोपति ने नाम पुकारा,
चले आए घनश्याम
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

बिना सेतु के सागर को भी,
लांग सके ना राम
बिना सेतु के सागर को भी,
लांग सके ना राम
लांग गए हनुमान उसी को,
लेकर राम का नाम
राम से बडा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरे काम।।

राम से बड़ा राम का नाम,
अंत में यही आएगा तेरा काम
अंत में यही आएगा तेरे काम,
राम से बडा राम का नाम।।

श्रीराम का नाम साक्षात मोक्ष का द्वार है, जो जीवन के हर बंधन से मुक्त कर सकता है। राम से बड़ा राम का नाम भजन हमें यह सिखाता है कि केवल प्रभु के नाम का सुमिरन ही भवसागर से पार करने का सबसे सरल मार्ग है। प्रभु राम की इस दिव्य अनुभूति को और गहराई से पाने के लिए राम नाम का जप लूं राम, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, राम बिना कुछ भाया ना, अगर राघव के चरणों में जगह थोड़ी सी मिल जाए भजनों को भी पढ़ें और श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्रीराम! ????????

Leave a comment