Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बाबा श्याम म्हारो है खाटू श्याम भजन

खाटू श्याम जी का नाम लेते ही मन में श्रद्धा और भक्ति की लहर उमड़ने लगती है। बाबा श्याम केवल भक्तों के आराध्य ही नहीं, बल्कि उनके जीवन का संबल भी हैं। बाबा श्याम म्हारो है भजन इसी अटूट आस्था का प्रतीक है, जहाँ भक्त यह अनुभव करता है कि बाबा श्याम ही उसके जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और पालनहार हैं। उनके बिना जीवन अधूरा सा लगता है, और उनके दरबार में आकर ही सच्ची शांति प्राप्त होती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम जी की कृपा का अनुभव करें।

Baba Shyam Mharo Hai, Yo Bhagwan Mharo Hai

म्हाने पग पग पे संभाले,
यो भगवान म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबा श्याम म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।1।।

श्याम ही मालिक म्हारे घर को,
यो ही उठावे सारो खर्चो,
साँची बोला तो सांवरियो,
पालनहार म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।2।।

त्रेता का प्रभु राम जी बोले,
द्वापर का घनश्याम जी बोले,
यो कलयुग को खाटूवालो,
अवतार म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।3।।

देखी दुनिया की दुनियादारी,
सुख में निभावे रिश्तेदारी,
म्हारे दुःख में श्याम धणी ही,
आवे काम म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।4।।

म्हारा अवगुण दोष भुलाकर,
राखे हिवड़े से यो लगाकर,
माँ बाप के जइयाँ राखे,
‘सोनू’ ध्यान म्हारो है
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।5।।

म्हाने पग पग पे संभाले,
यो भगवान म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबा श्याम म्हारो है,
म्हें छाती ठोक के बोला,
बाबो श्याम म्हारो हैं।।6।।

श्याम बाबा का प्रेम अनंत है, और उनका दरबार हर भक्त को अपनाता है। जो भी शुद्ध हृदय से उन्हें पुकारता है, वह उनकी कृपा का पात्र बनता है। यही भावना हमें म्हाने खाटू माहि बुलाल्यो जी श्याम धणी, श्याम पे रख विश्वास वो पार लगाएगा, बाबा को ढूंढता हूँ खाटू की हर गली में और जो बोले जय श्री श्याम उनकी झोली भर देना जैसे भजनों में भी देखने को मिलती है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment