सब साथ खड़े हो जाओ मेरे श्री राम के लिए भजन हमें एकजुटता और भक्ति की शक्ति का अहसास कराता है। इस भजन के माध्यम से हम सभी को राम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करने का आह्वान किया जाता है। जब हम सब एक साथ आकर राम के भजनों का गायन करते हैं, तो हमारी भक्ति में और भी गहराई आती है और राम के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण और भी मजबूत होता है।
Sab Sath Khade Ho Jao Shree Ram Ke Liye
सत्य सनातन धर्म के,
सम्मान के लिए,
सब साथ खड़े हो जाओ,
मेरे श्री राम के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।1।
राम ही आदि अंत है,
शास्वत सत्य यही है,
सनातन सबसे पुरातन,
राम बिन गत्य नहीं है,
अखंड भारत राष्ट्र के,
आह्वान के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।2।
राम द्रोही है जितने,
उन्हें पहचानना होगा,
कालनेमि है कितने,
ये हमको जानना होगा,
आने वाली पीढ़ी के,
कल्याण के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।3।
छोड़ दो जाति पाती,
तोड़ दो सारे बंधन,
अयोध्या फिर से सजी है,
राम पे वारो तन मन,
हिन्दुओ तुम अपने,
हिन्दुओ तुम अपने,
स्वाभिमान के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।4।
राम के वंशज है हम,
एक परिवार हमारा,
देश और धर्म प्रथम है,
यही संकल्प हमारा,
गाता ‘मित्तल’ अपने,
हिन्दुस्तान के लिए,
लिखता ‘मोहित’ अपने,
हिंदुस्तान के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।5।
सत्य सनातन धर्म के,
सम्मान के लिए,
सब साथ खड़े हो जाओ,
मेरे श्री राम के लिए,
सब साथ खडे हो जाओं,
प्रभु श्री राम के लिए।6।
सब साथ खड़े हो जाओ मेरे श्री राम के लिए भजन में राम के प्रति असीम श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त किया गया है। राम के भव्य राज्य के आगमन की ओर यह भजन इशारा करता है, जैसे कि राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ और राम राज ये आ गया भजन में राम के राज्य की शुभ शुरुआत का उल्लास था। इस भजन के माध्यम से हम सभी को श्रीराम के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा और भक्ति को और प्रगाढ़ बनाने का संदेश मिलता है। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile