राम जी के भक्तों ने भगवा फहराया है भजन श्रीराम के भक्तों के अद्वितीय समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है। इस भजन के माध्यम से हम देखते हैं कि कैसे श्रीराम के भक्त अपने दिलों में आस्था और प्रेम के साथ उनके नाम की महिमा का प्रचार करते हैं। इस भजन के साथ, हम भी अपने जीवन में राम के आशीर्वाद को अपनाने और उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा पाते हैं।
Ram Ji Ke Bhakto Ne Bhagwa Fahraya Hai
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम,
राम जी के भक्तो ने,
भगवा फहराया है,
भव्य प्रतिष्ठा प्रभु राम की,
मन हर्षाया है,
सब भक्तो ने नाम,
जय श्री राम गाया है,
राम राम जय राजा राम,
राम राम जय सीताराम,
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीताराम,
रघुकुल नंदन जय श्री राम,
सत्य सनातन जय श्री राम,
मर्यादा का एक ही नाम,
जय श्री राम जय श्री राम।1।
वर्षो का वनवास बिताके,
रघुकुल नंदन अवध पधारे,
जय जय सिया राम बोलो,
जय सिया राम,
धरती अम्बर झुम रहा है,
झुमें दशो दिशाएं है,
कई वर्षों के बाद राम,
निज मंदिर में आये है,
स्वागत में प्रभु राम के,
सरयू तट मुस्काया है,
भव्य प्रतिष्ठा प्रभु राम की,
मन हर्षाया है,
सब भक्तो ने नाम,
जय श्री राम गाया है,
राम राम जय राजा राम,
राम राम जय सीताराम,
धरती बोले जय श्री राम,
अम्बर बोले जय श्री राम,
घर घर भगवा फहरेगा,
राम राज्य फिर आयेगा,
भारत का हर एक बच्चा भी,
जय श्री राम गायेग।2।
रघुनन्दन के अभिनंदन में,
अयोध्या नगरी सजाई है,
ढोल नगाडे नोबत बाजे,
और बजे शहनाई है,
देश विदेश के घर घर में,
श्री राम गाया है,
राम राम जय राजा राम,
राम राम जय सीताराम,
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम राम जय राजा राम,
राम राम जय सीताराम।3।
जय जय जय श्री राम,
जय जय जय श्री राम,
राम जी के भक्तो ने,
भगवा फहराया है,
भव्य प्रतिष्ठा प्रभु राम की,
मन हर्षाया है,
सब भक्तो ने नाम,
जय श्री राम गाया है,
राम राम जय राजा राम,
राम राम जय सीताराम,
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीताराम,
रघुकुल नंदन जय श्री राम,
सत्य सनातन जय श्री राम,
मर्यादा का एक ही नाम,
जय श्री राम जय श्री राम।4।
“राम जी के भक्तों ने भगवा फहराया है भजन में भक्तों की लगन और श्रद्धा की भावना को दर्शाया गया है, जहां राम के प्रति उनके प्रेम को भगवा रंग से व्यक्त किया गया है। यह भजन राम के राज्य की स्थापना, उनके भक्तों की महिमा और उनके विजय का प्रतीक है। जैसे कि “राम लला घर आए है मिलकर सारे दीप जलाओ” और “राम राज अब आया है घर घर भगवा लहराया है” भजन में श्रीराम के आगमन और उनके राज्य की खुशी को दर्शाया गया है, वैसे ही इस भजन में भी हम राम के भक्तों के योगदान और उनके संघर्ष को महसूस करते हैं। जय श्रीराम!

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile 🚩 हर हर महादेव 🚩