Ram Bhajo Siya Ram Bhajo Re Ram Bina Nahi Rahana
राम भजो सिया राम भजो रे,
राम बिना नही रहना…
मै नही कहता हूँ भाई,
यह सँत ग्रँथ का कहना…
बोलो हैना हैना हैना।।
राम नाम की महिमा ऐसी,
जो ध्याए सुख पाए,
राम नाम मे जो रम जाए,
भव से वो तर जाए…
राम नाम जो ध्याए,
भव से वो तर जाए,
राम बिना न बीते,
तेरे दिन हो चाहै रैना…
बोलो हैना हैना हैना।।
मात पिता की सेवा करना,
सेवा से न घबराना,
लाख बुरा हो चाहे कोई,
उसको भी अपनाना…
लाख बुरा हो कोई,
उसको भी अपनाना,
मात पिता मे रहते भगवन,
इनको दुख न देना…
बोलो हैना हैना हैना।।
सेवा अपना धर्म समझ कर,
सेवा करते जाना,
राम कृपा से जो मिल जाए,
उसमे खुशी मनाना…
धर्म सदा अपनाना,
सेवा करते जाना,
राम कृपा जिस पर हो जाए,
उसका फिर क्या कहना…
बोलो हैना हैना हैना।।
राम भजो सिया राम भजो रे,
राम बिना नही रहना…
मै नही कहता हूँ भाई,
यह सँत ग्रँथ का कहना…
बोलो हैना हैना हैना।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile