चलो अयोध्या बन गया मंदिर राजतिलक अब होवेगा

सदियों की प्रतीक्षा और असंख्य भक्तों की आस्था का फल अब साकार हुआ है। अयोध्या नगरी में श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है और अब वह शुभ क्षण आ गया है, जब प्रभु का राजतिलक होगा। चलो अयोध्या बन गया मंदिर, राजतिलक अब होवेगा भजन इस ऐतिहासिक पल की भव्यता और भक्तों के हर्षोल्लास को दर्शाता है। आइए, इस भजन के भावों में रमकर श्री राम के राजतिलक की खुशी मनाते हैं।

Chalo Ayodhya Ban Gaya Mandir Rajtilak Ab Hovega

चलो अयोध्या बन गया मंदिर,
राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
भगवे की शान में दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
अयोध्या की ओर दोड़ेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा।1।

सालासर से आये देखो,
हनुमान भी अयोध्या में,
हाथों में खड़ताल लिए है,
झूम झूम ये कहते हैं,
इस दुनिया में राम का नाम ही,
किस्मत के ताले खोलेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा।2।

खाटू नगर से श्याम पधारे,
राम के दर्शन पाने को,
कलयुग में बजता है डंका,
हार पे जीत दिलाने को,
राजतिलक मेरे प्रभु राम का,
इस कलयुग में होवेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा।3।

राजतिलक में महाकाल भी,
उज्जैनी से आए है,
संग में लाए गौरा मैया,
भूत प्रेत भी लाए है,
राम नाम का अलख जगेगा,
तांडव शिव का होवेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा।4।

चलो अयोध्या बन गया मंदिर,
राजतिलक अब होवेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
भगवे की शान में दोडे़गा,
मेरे राम जी का हर एक बच्चा,
अयोध्या की ओर दोड़ेगा,
मेरे राम जी हर एक बच्चा,
जय जय सियाराम बोलेगा।5।

श्री राम का नाम ही मोक्षदायी है, और जब उनका राजतिलक हो, तो यह पल भक्तों के लिए स्वप्न के साकार होने जैसा है। चलो अयोध्या बन गया मंदिर, राजतिलक अब होवेगा भजन हमें उसी ऐतिहासिक उत्सव का अनुभव कराता है, जहां हर भक्त आनंदित है। प्रभु श्री राम के स्वागत, उनके गुणगान और भक्ति भाव को समर्पित अन्य भजन भी इसी भक्तिरस से ओत-प्रोत हैं, जैसे सजी है अयोध्या नगरीया, मेरे राम पधारे, अयोध्या बुला रही है, श्री राम अयोध्या आए हैं, पैगाम खुशी का लाए हैं, राम राज्य आया रे देखो — इन भजनों को अवश्य करें और श्री राम की भक्ति में खो जाएं। ????✨

Leave a comment