अयोध्या धाम की पावन भूमि पर जब श्रीराम के आगमन का शुभ संदेश गूंजता है, तो हर भक्त का हृदय आनंद से भर उठता है। अयोध्या आ रहे श्रीराम भजन उन्हीं भावनाओं को अभिव्यक्त करता है, जो भक्तों के मन में प्रभु के स्वागत को लेकर उमड़ती हैं। यह भजन हमें रामराज्य की उस दिव्यता का स्मरण कराता है, जहां प्रेम, भक्ति और आनंद का साम्राज्य होता है।
Ayodhya Aa Rahe Shri Ram
कलयुग के वनवास को देकर,
पूर्ण वो विश्राम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहे श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।1।
रघुनंदन का राज भवन में,
हो रहा प्रवेश,
लखन जानकी हनुमान सन्ग,
आ रहे है महेश,
सारे हिंद में मने दिवाली,
शहर नगर हर गाम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।2।
पूरी पृथ्वी पर छाई है,
खुशियां चारों ओर,
राम आ गए राम आ गए,
मचा हुआ है शोर,
सदियां बीतने बाद मिला है,
श्री राम को सम्मान,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।3।
हो गया मतवाला ‘गजेन्द्र’,
सुनके राम का नाम,
देख नजारा चलके ‘सोनू’,
अयोध्या के धाम,
दशरथ नंदन के कर दर्शन,
मिलेगा चैन आराम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।4।
कलयुग के वनवास को देकर,
पूर्ण वो विश्राम,
आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम,
अयोध्या आ रहें श्री राम।5।
श्रीराम के चरण जहां-जहां पड़ते हैं, वहां सुख, शांति और धर्म की स्थापना होती है। अयोध्या में राम का आगमन केवल एक घटना नहीं, बल्कि हर भक्त के हृदय में रामराज्य के पुनर्स्थापना का प्रतीक है। ऐसे ही अन्य भजन अवध में धूम मची है भारी, मेरे घर राम आए हैं, स्वागत में श्रीराम के दिल अपना बिछाएंगे, अवध में बाज रही शहनाई और छोड़ कुटिया को महलों में राम आए हैं को भी पढ़ें और अपने मन को प्रभु की भक्ति में डुबोएं। ???? जय श्रीराम! ????

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile