आ रहे अयोध्या सियाराम जी – भजन लिरिक्स

श्री राम की अयोध्या वापसी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हर भक्त के मन में उमड़ती भक्ति की लहर है। आ रहे अयोध्या सियाराम जी भजन इसी भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। जब सियाराम जी अपने भक्तों के बीच पधारते हैं, तो संपूर्ण अयोध्या नगरी आनंद और उल्लास से भर उठती है। आइए, इस पावन भजन को पढ़कर प्रभु श्री राम के स्वागत में अपना मन समर्पित करें।

Aa Rahe Ayodhya Siyaram Ji

सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहे अयोध्या सियाराम जी,
दर्शन करने आतुर हनुमान बैठे है,
जैसे सीप के मोती में ही प्राण बैठे है,
ब्रह्मा विष्णु और महेश भगवान बैठे है,
भगवान की प्रतीक्षा में भगवान बैठे है,
सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहें अयोध्या सियाराम जी।1।

लाखो कार सेवक का बलिदान हुआ है,
तब जाके मंदिर का निर्माण हुआ है,
सिंहो के साहस से ये परिणाम हुआ है,
सालों से अधूरा पुरण काम हुआ है,
सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहें अयोध्या सियाराम जी।2।

हिन्दुओ के सर फिर से ताज लाएंगे,
राम जी के संग में राम राज लाएंगे,
संतो की कई सालों तक सरकार बनाएंगे,
मोदी जी आये है फिर से योगी जी आएंगे,
सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहें अयोध्या सियाराम जी।3।

सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहे अयोध्या सियाराम जी,
दर्शन करने आतुर हनुमान बैठे है,
जैसे सीप के मोती में ही प्राण बैठे है,
ब्रह्मा विष्णु और महेश भगवान बैठे है,
भगवान की प्रतीक्षा में भगवान बैठे है,
सुनो रे दुनिया वालो,
घर को आंगन को सजा दो,
आ रहें अयोध्या सियाराम जी।4।

श्री राम का अयोध्या आगमन हर भक्त के लिए गर्व और आनंद का क्षण है। आ रहे अयोध्या सियाराम जी भजन हमें यह याद दिलाता है कि जब राम नाम का सुमिरन सच्चे मन से किया जाता है, तो स्वयं प्रभु हमारे जीवन में आकर हर दुख हर लेते हैं। इसी भक्तिरस में डूबे रहने के लिए आप सजी है अयोध्या नगरीया, मेरे राम पधारे, अवध में बाज रही शहनाई, श्री राम अयोध्या आए हैं, पैगाम खुशी का लाए हैं, अयोध्या बुला रही है जैसे भजनों को भी करें और राममय हो जाएं। ????✨

Leave a comment