Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स

श्री राधा नाम का सुमिरन करते ही भक्त का हृदय आनंद से भर जाता है। पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन राधा रानी की भक्ति के अमूल्य खजाने का गुणगान करता है। यह भजन दर्शाता है कि सांसारिक संपत्तियाँ नश्वर हैं, लेकिन राधे नाम का धन अमर और अटूट है, जो हर भक्त को आत्मिक संतोष और शाश्वत प्रेम का अनुभव कराता है।

Payo Ji Maine Payo Shri Radhe Naam Dhan Payo Bhajan Lyrics

पायो जी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
और ना अब कुछ चाहूं,
सब कुछ मैंने पायो,
सब कुछ मैंने पायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैंने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
श्री राधे नाम धन पायो।।

गुरु शरण में ज्ञान मिले,
राधे शरण में प्यार,
दोनों ही हे दया के सागर,
ममता के भंडार,
सच्चा धनवान तो है वो,
जिसने इनको ध्यायो,
जिसने इनको ध्यायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।

जन्म जन्म से भटके हुए को,
गुरु दिखाते राह,
राधे की चौखट पर आकर,
मत कर तू परवाह,
सब कुछ उन्हें मिला है,
जिसने शीश झुकायो,
जिसने शीश झुकायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।

गुरु मिलन से पहले,
मैंने लाखों कष्ट उठाए,
जीवन के अनमोल पल,
यूं ही व्यर्थ गवाए,
हरि मिलन होगा कैसे,
गुरु ने मोहे बतायो,
गुरु ने मोहे बतायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो।।

पायो जी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
और ना अब कुछ चाहूं,
सब कुछ मैंने पायो,
सब कुछ मैंने पायो,
पायोजी मैंने पायो,
श्री राधे नाम धन पायो,
गायों जी मैंने गायों,
श्री गुरु नाम जब गायों,
श्री राधे नाम धन पायो।।

श्री राधे नाम का सुमिरन करने मात्र से जीवन धन्य हो जाता है और भक्त को दिव्य कृपा प्राप्त होती है। यदि इस भजन ने आपके हृदय को भक्ति-रस से सराबोर किया है, तो “हरि भजने पे तन ये पाओगे”, “तेरी गाऊँ ऐ सतगुरु महिमा मैं क्या”, “तू हरि को ना भजेगा भव कैसे पार होगा”, और “तेरे चरणों में डेरा डाल दिया है गुरुदेव” भी अवश्य पढ़ें।

Leave a comment