Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मोरे सबरे बना रई काम शारदा मैहर की

मोरे सबरे बना रई काम शारदा मैहर की भजन माँ शारदा की महिमा और उनकी कृपा की अनुभूति को व्यक्त करता है। यह भजन दर्शाता है कि जब भक्त माँ के चरणों में श्रद्धा और विश्वास लेकर आते हैं, तो माँ उनकी सभी परेशानियों का हल निकाल देती हैं। माँ शारदा न केवल विद्या और बुद्धि की देवी हैं, बल्कि अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करने वाली करुणामयी माता भी हैं।

More Sabre Bana Rayi Kam Sam Sarada Maihar Ki

मोरे सबरे बना रई काम,
शारदा मैहर की,
मोरे बिगड़े बना रई काम,
शारदा मैहर की।।

मेघ दया के पल पल बरसे,
पूरन भई जीखों हम तरसे,
देश देशन करा रई नाम,
शारदा मैहर की।।

तुम ना रूठो चाहे सब जग रूठे,
द्वार दया को कबहु ना छूटे,
स्वीकारो मोरे प्रणाम,
शारदा मैहर की।।

त्राहिमाम हौं शरण तुम्हारी,
मैं सेवक समेत सुत नारी,
चरण सेवा में रख लइए धाम,
शारदा मैहर की।।

जय जय गिरिवर राज किशोरी,
जय महेश मुख चंद्र चकोरी,
पाप हर लइए मोरे तमाम,
शारदा मैहर की।।

मोरे सबरे बना रई काम,
शारदा मैहर की,
मोरे बिगड़े बना रई काम,
शारदा मैहर की।।

माँ शारदा की कृपा जब बरसती है, तो भक्त के जीवन में उजियारा ही उजियारा हो जाता है। उनकी भक्ति करने से ना केवल ज्ञान की प्राप्ति होती है, बल्कि सभी संकट भी टल जाते हैं। अगर आप माँ की महिमा से जुड़े और भजन सुनना चाहते हैं, तो “तेरे दर को मैं आज आया” भजन भी जरूर करे, जो माँ की अनंत कृपा का सुंदर वर्णन करता है। जय माता दी! ????✨

Leave a comment