Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेहंदीपुर सालासर धाम दोनों अमर भजन लिरिक्स

मेहंदीपुर सालासर धाम दोनों अमर भजन भक्तों को हनुमान जी के दो दिव्य और चमत्कारी धामों—मेहंदीपुर और सालासर की महिमा का अनुभव कराता है। ये धाम अनगिनत भक्तों की आस्था के केंद्र हैं, जहाँ हर भक्त अपने कष्टों का समाधान और मनोकामनाओं की पूर्ति पाता है। यह भजन हमें बताता है कि हनुमान जी की कृपा सदा बनी रहती है, और जो भी सच्चे हृदय से इन पावन स्थलों पर दर्शन करता है, उसे जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है।

Mehandipur Salasar Dham Dono Amar

मेहंदीपुर सालासर,
धाम दोनों अमर,
नित चमत्कार देखो
यहाँ हो रहा,
रूप हनुमान के
देख लो ध्यान से,
जिसने दर्शन किए
वो सुखी हो गया।।

यहाँ भैरव पलकार,
प्रेत राज सरकार
तीनो देवो की गूंजे,
यहाँ जय जयकार
जो भी अर्जी करे,
विघ्न संकट मिटे
बिना मांगे ही सब कुछ,
उसे मिल गया
बिना मांगे ही सब कुछ,
उसे मिल गया।।

काम बन जाते है,
लोग गुण गाते है
कोई सवामणि लेकर,
यहाँ आते है
तीनो देवो को भोग,
जब चढ़ाते है लोग
राम किरपा से वो,
मालामाल हो गया
राम किरपा से वो,
मालामाल हो गया।।

इस पहाड़ी पे है,
अंजनी माँ का द्वार
मिले पंचमुखी हनुमत,
माँ काली का प्यार
ये गणेशपूरी दास,
पूरी करे सबकी आस
जो भी भोग लगाए,
सब काम बन गया
जो भी भोग लगाए,
सब काम बन गया।।

मेहंदीपुर सालासर,
धाम दोनों अमर,
नित चमत्कार देखो
यहाँ हो रहा,
रूप हनुमान के,
देख लो ध्यान से
जिसने दर्शन किए,
वो सुखी हो गया।।

मेहंदीपुर और सालासर धाम केवल पूजा के स्थल नहीं, बल्कि भक्तों की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। यहाँ आने वाला हर श्रद्धालु अपने दुखों को हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर शांति और समाधान प्राप्त करता है। हनुमान जी की कृपा से असाध्य भी संभव हो जाता है, और भक्तों को उनके कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह भजन हमें सिखाता है कि जब भी जीवन में कठिनाइयाँ आएं, हमें पूरी श्रद्धा से हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए।

Leave a comment