जब जीवन में शांति, सुख और मोक्ष की खोज होती है, तो माँ के चरणों से बढ़कर कोई दूसरी शरण नहीं होती। माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए भजन इसी भक्ति और समर्पण की भावना को दर्शाता है, जहाँ भक्त माँ से विनती करता है कि उसे उनके चरणों में स्थान प्राप्त हो। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।
Mata Tere Charno Me Sthan Jo Mil Jaye
माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।1।
सुनते है कृपा तेरी,
दिन रात बरसती है,
श्रद्धालू ही पाते है,
दुनियां तो तरसती है,
एक बूंद मुझे दो माँ,
किस्मत ही बदल जाए,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।2।
ये मन बड़ा चंचल है,
पूजन में नहीं लगता,
यह इतना भोला है,
संसार इसे ठगता,
समझायें इसे जितना,
उतना ही मचल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।3।
माँ के चरणो में तू,
नित ध्यान लगाया कर,
पाना है मोक्ष अगर,
उसमें खो जाया कर,
मन में वह प्यार जगा,
माँ में ही समा जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।4।
देवत्व के फूलों से,
माता झोली भर दो,
सब दोष हटा दो माँ,
बस निर्मल मन कर दो,
जीवन भी सुगंधित हो,
दुर्गंध निकल जाये,
माता तेरे चरणो मे,
स्थान जो मिल जाये।5।
माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।6।
माँ के चरणों की शरण मिलने से बड़ा कोई सुख नहीं, क्योंकि वहीं से सच्ची शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए भजन माँ के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण को व्यक्त करता है। यदि यह भजन आपको माँ की भक्ति में लीन कर देता है, तो “ओ दर छोड़ के जाऊंगा ना मैया, कभी तो नैया पार करोगी” भजन भी अवश्य पढ़े, जिसमें भक्त माँ से अपनी जीवन नैया को पार लगाने की प्रार्थना करता है।