तू टेंशन मत ले यार सांवरिया देख रहा

तू टेंशन मत ले यार, सांवरिया देख रहा—यह भजन श्याम बाबा की अटूट कृपा और उनके भक्तों के प्रति प्रेम को दर्शाता है। जब भी जीवन में परेशानियां आती हैं, संकट घेर लेते हैं और मन विचलित होने लगता है, तब यह भजन हमारे विश्वास को मजबूत करता है कि सांवरे हमारे हर कदम पर साथ हैं। वे हमें कभी अकेला नहीं छोड़ते और हमारी हर चिंता, हर दर्द को हर लेते हैं। तो बस अपने श्याम पर भरोसा रखो और हर परेशानी को उनके चरणों में अर्पित कर दो।

Tu Tension Mat Le Yaar Sawariya Dekh Raha

तू टेंशन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा,
तेरी हर जीत और हार,
सांवरिया देख रहा,
तेरे जीवन का हर सार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।1।

घबराए काहे को प्यारे,
काहे जी को जलाता है,
शायद तू ये भूल गया है,
तेरा श्याम से नाता है,
तू मत कर सोच विचार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।2।

एक एक पल जो बीत रहा है,
ये मेरे श्याम की मर्जी है,
सुख में तू शुकराना कर दे,
दुख में लगा दे अर्जी है,
मत कर तू प्रतिकार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।3।

सुख के पल गर बिसर गए है,
बीत जाएंगे दुख के पल,
श्याम भरोसे जीवन पथ पर,
तू तो प्यारे चलता चल,
मिलेगी मंजिल यार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।4।

सच्ची है बाबा की कचहरी,
न्याय भी इसका चोखा है,
तेरे अच्छे और बुरे का,
रखता लेखा जोखा है,
‘रोमी’ तेरा घर बार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।5।

तू टेंशन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा,
तेरी हर जीत और हार,
सांवरिया देख रहा,
तेरे जीवन का हर सार,
तेरे जीवन का हर सार,
सांवरिया देख रहा,
तू टेन्शन मत ले यार,
सांवरिया देख रहा।6।

श्याम बाबा अपने हर भक्त का ध्यान रखते हैं और जो भी उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, उसकी हर चिंता का निवारण स्वयं कर देते हैं। यह भजन भक्तों को आश्वासन देता है कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, श्याम प्रभु हमेशा हमारी रक्षा करेंगे। यदि यह भजन आपको भाव-विभोर कर गया, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होंगी , सुनकर आया श्याम धनी तुम सबके काम बनाते हो, और बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रभु की असीम कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment