तेरे ही बदौलत सांवरे, परिवार है मेरा —यह भजन एक भक्त के उस गहरे एहसास को दर्शाता है, जब वह समझता है कि उसका पूरा जीवन, उसका परिवार और उसकी खुशियाँ सब श्याम बाबा की कृपा से ही हैं। जब बाबा का नाम जीवन में आ जाता है, तब हर मुश्किल आसान लगने लगती है और भक्त को यही अनुभव होता है कि उसका सबकुछ श्याम जी के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।
Tere Hi Badoulat Sanware Parivar Hai Mera
तू ध्यान रखता है मेरा,
उपकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत सांवरे,
परिवार है मेरा।।1।।
जब भी दी आवाज तुझे,
तू मेरे खातिर आया,
बड़े प्यार से आकर मेरे,
सर पे हाथ फिराया,
तू अपना समझता है मुझे,
ये प्यार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।2।।
ख्वाब सुनहरे मेरे इन आंखो में,
रोज सजाता तू
और मेरे सारे ख्वाबों को,
सच करके दिखलाता तू,
एहसान ये मुझ पे,
बहुत सरकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।3।।
कदम कदम पर साथी बनकर,
हिम्मत मेरी बढ़ाता तू,
प्रेमियों को ‘कुंदन’ जैसा,
सांवरिया चमकाता तू,
दातार तेरी दिलदारी ये,
उपहार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।4।।
तू ध्यान रखता है मेरा,
उपकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत सांवरे,
परिवार है मेरा।।5।।
श्याम बाबा अपने भक्तों की हर जिम्मेदारी संभालते हैं और उन्हें कभी भी अकेला नहीं छोड़ते। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो पकड़ ली है मेरी कलाई प्रभु ने , मेरी अर्जी सुनो श्याम सुंदर अब ना कोई बहाना चलेगा , और तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में रंग जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨