नैन मिले जो गिरधर से हो जाता है उद्धार

नैन मिले जो गिरधर से, हो जाता है उद्धार —यह भजन भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य दृष्टि और उनकी कृपा के प्रभाव को दर्शाता है। जब किसी भक्त की आंखें प्रेम और भक्ति से भरकर गिरधर गोपाल से मिलती हैं, तो वह सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है। यह भजन हमें कृष्ण प्रेम की गहराइयों में डुबो देता है और उनकी करुणा व कृपा का अनुभव कराता है।

Nain Mile Jo Girdhar Se Ho Jata Hai Uddhar

तन के प्रेमी मन के प्रेम को,
कहां कभी पहचानेंगे,
मन में जिनके पाप भरा वो,
प्रेम भला क्या जानेंगे,
मीरा जैसा भजन करे और,
गोपियों सा प्यार,
नैन मिले जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार,
मन मंदिर में भजन तुम्हारा,
होता बारम्बार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।।1।।

रूप रंग और बनकर सुंदर,
उनके धाम को जाते है,
धन दौलत और यश दान से,
सांवरे को रिझाते है,
जो पावन मन से हरि जपे तो,
हृदय का हो श्रृंगार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।।2।

श्याम तेरा जब नाम भी ले तो,
नैन स्वतः भर आते है,
शरण में तुम्हरी जो आए,
उसके संकट मिट जाते है,
जिस पे कृपा हो तेरी,
उसका हो जाए बेड़ा पार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।।3।

तन के प्रेमी मन के प्रेम को,
कहां कभी पहचानेंगे,
मन में जिनके पाप भरा वो,
प्रेम भला क्या जानेंगे,
मीरा जैसा भजन करे और,
गोपियों सा प्यार,
नैन मिले जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार,
मन मंदिर में भजन तुम्हारा,
होता बारम्बार,
नैन मिलें जो गिरधर से,
हो जाता है उद्धार।।4।

श्रीकृष्ण की एक कृपादृष्टि ही जीवन के सारे दुखों का अंत कर सकती है। भक्त यदि सच्चे मन से उनके चरणों में समर्पित हो जाए, तो वह भवसागर से पार हो सकता है। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ , मेरे गिरधर, मेरे मोहन, मुझे तेरा सहारा है ,और वो मुरली याद आती है जैसे भजनों को भी अवश्य करें और कृष्ण भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री कृष्ण! ????????✨

Leave a comment