मेरा जनम सफल कर दो श्याम भजन

मेरा जनम सफल कर दो श्याम —यह भजन एक भक्त की गहरी प्रार्थना को दर्शाता है, जिसमें वह श्री श्याम जी से अपने जीवन को सार्थक बनाने की विनती करता है। जीवन का असली उद्देश्य श्याम भक्ति में लीन होकर उनके चरणों की शरण लेना ही है। जब भक्त अपने मन, वचन और कर्म से श्याम जी को समर्पित हो जाता है, तब उसका जन्म सफल और धन्य हो जाता है।

Mera Janam Safal Kar Do

मेरे सर पे रख के हाथ,
मेरा जनम सफल कर दो,
तुम मालिक हो मेरे,
इतना तो करम कर दो।।1।।

जग की इस माया में,
मैं उलझ गया ऐसा,
कुछ भी ना नजर आता,
क्या भला है क्या है बुरा,
मेरी नजरों में बस कर,
रहमत की नजर करदो,
तुम मालिक हो मेरे,
इतना तो करम कर दो।।2।

हारे के हो साथी,
हारे को जीताते हो,
जो द्वार तेरे आता,
तुम गले लगाते हो,
मुझे पे भी दया करके,
चरणो में जगह दे दो,
तुम मालिक हो मेरे,
इतना तो करम कर दो।।3।

लाखों की किस्मत तो,
तेरे नाम से चमकी है,
मेरी भी प्रभु तुमसे,
इतनी ही अर्जी है,
तेरे दास ‘अनुज’ पर भी,
किरपा की मेहर करदो,
तुम मालिक हो मेरे,
इतना तो करम कर दो।।4।

मेरे सर पे रख के हाथ,
मेरा जनम सफल कर दो,
तुम मालिक हो मेरे,
इतना तो करम कर दो।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और जो उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, उसका जीवन धन्य कर देते हैं। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो मेरो मन वृंदावन में अटको, नैनो की प्यास बुझा दे रे मेरे बांके बिहारी , और तेरे ही बदौलत सांवरे परिवार है मेरा जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment