मेनू खाटू वाला जचदा ऐ घोड़े लीले पे —यह भजन खाटू श्याम बाबा की अलौकिक भव्यता और उनकी दिव्य सवारी का वर्णन करता है। जब बाबा अपने लीलामय घोड़े पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हैं, तो हर कोई श्रद्धा और प्रेम में डूब जाता है। यह भजन उनकी दिव्यता, उनकी कृपा और भक्तों की असीम श्रद्धा को दर्शाता है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम भी श्याम धनी की भक्ति में खो जाएं।
Menu Khatu Wala Jachda Ae Ghode Lile Pe
द्वापर में कृष्ण कन्हैया ने,
क्या अदभुत खेल रचाया था,
ले बर्बरीक से शीष दान,
कलयुग का देव बनाया था,
तीन बाण कांधे पे साजे,
मेरे श्याम सजीले पे,
मेनू खाटू वाला जचदा ऐ,
जचदा ऐ घोड़े लीले पे।1।
खाटू में दरबार लगाकर,
बैठा बाबा श्याम है,
लाखों करोड़ों भक्तों की,
मेरा श्याम धनी पहचान है,
हर कोई करता प्रेम बहुत,
मेरे सोणे श्याम हठीले से,
मेनु खाटु वाला जचदा ऐ,
जचदा ऐ घोड़े लीले पे।2।
भक्तों की सच्ची अर्जी पे,
ये बिगड़े काम बना देता,
हर आए सच्चे प्रेमी को,
जीवन की हर खुशियां देता,
एक बार जो करे भरोसा,
मेरे श्याम छबीले पे,
मेनु खाटु वाला जचदा ऐ,
जचदा ऐ घोड़े लीले पे।3।
कार्तिक में होती धूम यहां,
फागुन में मेला भरता है,
‘रोमी’ इस श्याम सलोने के,
हर ग्यारस दर्शन करता है,
हर कोई नाचे झूम झूम,
मेरे श्याम के भजन रसीले पे,
मेनु खाटु वाला जचदा ऐ,
जचदा ऐ घोड़े लीले पे।4।
द्वापर में कृष्ण कन्हैया ने,
क्या अदभुत खेल रचाया था,
ले बर्बरीक से शीष दान,
कलयुग का देव बनाया था,
तीन बाण कांधे पे साजे,
मेरे श्याम सजीले पे,
मेनू खाटू वाला जचदा ऐ,
जचदा ऐ घोड़े लीले पे।5।
खाटू श्याम बाबा अपने भक्तों के कष्ट हरने वाले और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले हैं। जब बाबा अपने प्रिय घोड़े पर विराजमान होते हैं, तो भक्तों का मन प्रेम और श्रद्धा से भर जाता है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो “म्हारा श्याम धनी के कीर्तन में घोड़लियो नाचे जी, खाटू में रंगों की बौछार है, और “सारी दुनिया में गूंज रहा बस एक ही नारा है” जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम प्रेम में रम जाएं। जय श्री श्याम! 🙏🎶