जो भी मुझे मिला है तेरे दर से ही मिला है

जो भी मुझे मिला है तेरे दर से ही मिला है भजन श्याम बाबा की कृपा और उनके अनंत आशीर्वाद का सुंदर वर्णन करता है। यह भजन हमें यह अहसास कराता है कि हमारे जीवन की हर खुशी, हर सफलता, और हर सुख श्याम बाबा की देन है। जब हम उनके दरबार में श्रद्धा से शीश नवाते हैं, तो वह हमें खाली हाथ नहीं लौटाते। यह भजन श्रद्धालु भक्तों के विश्वास और समर्पण की भावना को प्रकट करता है।

Jo Bhi Mujhe Mila Hai Tere Dar Se He Mila Hai

जो भी मुझे मिला है,
तेरे दर से ही मिला हैं,
हुआ धन्य मेरा जीवन,
तेरा प्यार जो मिला हैं,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।1।।

मेरी जिंदगी सजाकर,
अपना बनाया तुमने,
अंत करण जगाकर,
क्या क्या दिखाया तुमने,
जो खो गया था मुझसे,
वापस मुझे मिला हैं,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।2।।

इतनी ही है तमन्ना,
इतनी ही चाह मेरी,
फिर से ना खो मैं जाऊँ,
रूठे कृपा ना तेरी,
शिकवा है ना शिकायत,
ना कोई मुझे गीला है,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।3।।

तुम हो जगत के स्वामी,
तुझमे ही जग समाया,
हर शय में वास तेरा,
हर शय में तेरी छाया,
काँटो के बीच में भी,
देखो सुमन खिला है,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।4।।

बनकर के दीप पथ का,
जग को मैं दूँ उजाला,
औरों के अश्क पौंछू,
छलकुँ जो रस का प्याला,
‘नंदू’ मिली जो मस्ती,
भगवन तेरा सिला है,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।5।।

जो भी मुझे मिला है,
तेरे दर से ही मिला हैं,
हुआ धन्य मेरा जीवन,
तेरा प्यार जो मिला हैं,
जो भी मुझें मिला हैं,
तेरे दर से ही मिला है।।6।।

श्याम बाबा की कृपा से ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है, और जो भी उनकी शरण में जाता है, उसे कभी निराशा नहीं मिलती। यदि यह भजन आपके हृदय को श्याम प्रेम से भर गया हो, तो मेरे घर में जो कुछ भी है दिया हुआ है श्याम का, तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी और मुझे तू ही संभालेगा श्याम भजन जैसे अन्य भजनों को भी करें और श्याम भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment