जन्म दिवस ये तेरा तुम कैसे मनाओगे

जन्म दिवस ये तेरा, तुम कैसे मनाओगे —यह भजन श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उल्लास और भक्तों की प्रेमपूर्ण भावना को प्रकट करता है। जब श्याम प्रभु का जन्मदिन आता है, तो हर भक्त अपने-अपने तरीके से इस पावन दिवस को मनाने की तैयारी करता है। कोई भजन-कीर्तन करता है, कोई सेवा में लीन होता है, और कोई खाटू जाकर बाबा के दर्शन कर उनकी कृपा प्राप्त करता है। यह भजन श्याम भक्तों की उस अनूठी भक्ति को दर्शाता है, जिसमें वे अपने आराध्य के जन्मदिन को खास बनाने का प्रयास करते हैं।

Janma Divas Ye Tera Tum Kaise Manaoge

जन्म दिवस ये तेरा,
तुम कैसे मनाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।1।।

दर सज गया है तेरा,
घर मैं सजा दूंगा,
तेरे प्रेमियो को बाबा,
यहीं मैं बुला लूंगा,
सब कुछ होगा वैसा,
जैसा तुम चाहोगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।2।।

दादा दादी माता पिता,
सब कैसे आएंगे,
घर जो पधारो सारे,
तुमसे मिल पाएंगे,
बैठ सभी के संग में,
क्या हंस बतलाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।3।।

खाटू में कैसे तुमको,
समय मिल पाएगा,
घर पे पसंद का खाना,
चैन से खायेगा,
एक दिन साथ ‘सचिन’ के,
क्या श्याम बीताओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।4।।

जन्म दिवस ये तेरा,
तुम कैसे मनाओगे,
खाटू बुलाओगे या,
तुम ही घर आओगे।।5।।

श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं होता। उनकी कृपा से भक्तों का जीवन संवर जाता है और वे अनंत प्रेम में डूब जाते हैं। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आया जन्मदिन श्याम धनी का झूम रहा संसार , खाटू वाले का जन्मदिन है आया , और जन्मदिन श्याम धणी को आयो भक्तो हो जाओ तैयार जैसे भजनों को भी अवश्य करें और इस शुभ अवसर को भक्ति में डूबकर मनाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment