हे श्याम तुम्हारी जय होवे

हे श्याम, तुम्हारी जय होवे —यह भजन खाटू श्याम जी की महिमा का गुणगान करता है। जब भक्त श्रद्धा और प्रेम से श्याम बाबा का स्मरण करता है, तो उनकी कृपा से सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह भजन हर उस भक्त की भावना को व्यक्त करता है, जो अपने आराध्य के चरणों में समर्पण करता है और उनकी महिमा गाकर जीवन के हर संकट से उबर जाता है। श्याम प्रेम में डूबे हुए भक्तों के लिए यह भजन एक आत्मिक आनंद का अनुभव कराता है।

Hey Shyam Tumhari Jay Hove

नैया का किनारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवे,
हारे का सहारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें।।1।।

जितनी मेरी औकात न थी,
हे श्याम आपने दे डाला,
तन मन से समर्पित हो बाबा,
भजनों के पुष्प की ये माला,
अपनो पे करे उपकार सदा,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें,
हारे का सहारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें।।2।।

आशा हो मेरी विश्वास हो तुम,
भक्तों के लिए बाबा खास हो तुम,
महसूस करे प्रभु आपको जो,
अपनों के आस ही पास हो तुम,
प्रतिदिन गाउं गुणगान तेरा,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें,
हारे का सहारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें।।3।।

तेरी महिमा अपरम्पार प्रभु,
तुम तो हो लखदातार प्रभु,
कलियुग के बाबा अवतारी,
गाए सचिन सदा गुणगान प्रभु,
सारे संकट को काटे हो,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें,
हारे का सहारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें।।4।।

नैया का किनारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवे,
हारे का सहारा श्याम प्रभु,
हे श्याम तुम्हारी जय होवें।।5।।

बाबा श्याम अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते। उनकी जयगाथा गाने से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिलती है। यदि यह भजन आपको पसंद आया, तो बुलावे म्हारो सांवरो , बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे , और तेरे दरबार आए हैं जहाँ से हार आए हैं जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम भक्ति में लीन हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????????

Leave a comment