दातार आ रहे है

जब भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर कृपा बरसाने आते हैं, तो संपूर्ण ब्रह्मांड में आनंद और भक्ति की लहर दौड़ जाती है। भजन दातार आ रहे हैं इसी भाव को दर्शाता है कि कैसे प्रभु स्वयं अपने प्रेमी भक्तों की सुध लेने आते हैं और उनके जीवन को आशीर्वादों से भर देते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और समर्पण की भावना को प्रबल कर देता है।

Datar Aa Rahe Hai

दातार आ रहे है,
दातार आ रहे हैं,
करो स्वागत खाटू से,
सरकार आ रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।1।।

आज हवाओं ने हमको,
प्रभु का संदेश सुनाया है,
प्रभु का संदेश सुनाया है,
मिलकर भक्त जनों ने,
प्रभु का दरबार सजाया है,
प्रभु का दरबार सजाया है,
इत्तर की खुशबू से,
दर को महका रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।2।

ज्योति जगाई प्रभु की मन में,
ये विश्वास जगाया है,
ये विश्वास जगाया है,
आज मिलेंगे दर्शन प्रभु के,
निर्मल होगी काया है,
निर्मल होगी काया है,
बैठ के लीले घोड़े पे,
दर्शन दिखा रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।3।

सज धज करके बैठे,
चरणों में देखो नर नारी है,
बैठे देखो नर नारी है,
मन में चाव सभी को,
प्रभु के स्वागत की तैयारी है,
स्वागत की तैयारी है,
बड़े भाव से भजन श्याम के,
सारे गा रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।4।

आज बनेगी बिगड़ी सबकी,
होगी सबकी सुनवाई,
होगी सबकी सुनवाई,
‘रोमी’ ने कीर्तन करवा के,
सबकी अर्जी लगवाई,
सबकी अर्जी लगवाई,
ले हाथों में मोरछड़ी,
वो लहरा रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।5।

दातार आ रहे है,
दातार आ रहे हैं,
करो स्वागत खाटू से,
सरकार आ रहे है,
दातार आ रहे हैं
दातार आ रहे हैं।।6।

श्रीकृष्ण अपने भक्तों के लिए सच्चे दातार हैं, जो प्रेम और श्रद्धा से उन्हें पुकारता है, वे उसकी झोली आनंद और कृपा से भर देते हैं। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे गोपाला मेरे घर आया, सुन ओ कृष्ण की माँ बहुत दिन टाला है, ब्रज की गली गली में शोर, आयो आयो माखन चोर और ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे, श्याम आएंगे, जिससे श्रीकृष्ण की भक्ति और भी गहरी हो जाए। ????????

Leave a comment