Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कालो की काल महाकाली भवानी माई कलकत्ता वाली लिरिक्स

कालों की काल महाकाली भवानी माई कलकत्ता वाली यह भजन माँ महाकाली की अपार शक्ति और उनकी दयालुता का वर्णन करता है। माँ महाकाली, जो कालचक्र को नियंत्रित करने वाली हैं, अपने भक्तों के संकट हरने वाली और बुरी शक्तियों का नाश करने वाली देवी हैं। यह भजन माँ काली की भव्यता और उनके कलकत्ता धाम की महिमा को प्रकट करता है।

Kalo Ki Kaal Mahakali Bhawani Mai Kalkatta Wali Lyrics


कालो की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली,
कलकत्ता वाली भवानी माई काली,
महिमा तुम्हारी निराली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

हे अंगारों जैसे नयन लाल लाल,
अधरों की लाली गले मुंडमाल,
जा लम्बी जीभ निकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली,
कालों की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

आगे है हनुमत जी झंडा संभाले
पीछे है कुकर संग भैरव मतवाले,
बिच में विकराल रूप वाली,
भवानी मोरी कलकत्ता वाली,
कालों की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

दानव दलन करे दुष्टों को मारे,
काली की शक्ति जगत जन के तारे,
हाथो में भारी भुजाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली,
कालों की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

काली की शक्ति को जिसने भी जाना,
‘मोनी’ दीवाना हुआ उसका जमाना,
दुष्टों से देश करो खाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली,
कालों की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

कालो की काल महाकाली,
भवानी माई कलकत्ता वाली,
कलकत्ता वाली भवानी माई काली,
महिमा तुम्हारी निराली,
भवानी माई कलकत्ता वाली।।

माँ काली की आराधना करने से भय नष्ट होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप माँ की और भजनों के माध्यम से भक्ति भाव में डूबना चाहते हैं, तो “जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया” और “सुनो मैया मेरी सरकार दास तेरा हो जाऊं” जैसे भजनों को भी पढ़ें और माँ की कृपा का अनुभव करें। जय माँ काली!

Leave a comment