Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कैसे करूँ धन्यवाद मावड़ी रानी सती दादी भजन

जब जीवन में सुख-शांति और आशीर्वाद की वर्षा होती है, तो मन स्वतः ही माताजी के प्रति कृतज्ञता से भर जाता है। कैसे करूँ धन्यवाद मावड़ी रानी सती दादी भजन इसी भाव को प्रकट करता है, जिसमें भक्त अपने जीवन में दादी जी की कृपा और चमत्कारों को महसूस कर उनके प्रति आभार प्रकट करता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती और माँ अपने भक्तों की हर पुकार अवश्य सुनती हैं।

Kaise Karu Dhanyvad Mavdi Rani Sati Dadi Bhajan

कैसे करूँ धन्यवाद मावड़ी,
तूने इतना दिया है,
मुझे प्यार मावड़ी,
कैसे करूं धन्यवाद मावड़ी।1।

सोचा ना समझा था मैंने,
तूने इतना दिया है,
दर दर की मैंने ठोकर खाई,
तूने थाम लिया है,
मैं तो तेरी हुई हूँ,
कर्ज़दार मावड़ी,
कैसे करूं धन्यवाद मावड़ी।2।

अपनों के तानो को सुनकर,
मैं तो टूट गई थी,
हार गई थी बिखर गई थी,
खुद से रूठ गई थी,
फिर तूने लिया है,
सम्भाल मावड़ी,
कैसे करूं धन्यवाद मावड़ी।3।

‘गंगा’ ने जिस दिन से तुझको,
अपना मान लिया है,
अपना सारा जीवन तेरे,
चरणों में सौंप दिया है,
यूँ ही सिर पे तू रखना,
अपना हाथ मावड़ी,
कैसे करूं धन्यवाद मावड़ी।4।

कैसे करूँ धन्यवाद मावड़ी,
तूने इतना दिया है,
मुझे प्यार मावड़ी,
कैसे करूं धन्यवाद मावड़ी।5।

रानी सती दादी जी की महिमा अपार है, और उनका आशीर्वाद हर भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। “कैसे करूँ धन्यवाद मावड़ी रानी सती दादी” भजन हमें भक्ति और श्रद्धा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको दादी जी की भक्ति में लीन कर देता है, तो “ये जग की मात है रानी सती दादी” भजन भी अवश्य पढ़े, जिसमें उनकी महिमा और चमत्कारों का सुंदर वर्णन किया गया है।

Leave a comment