Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे लिरिक्स

भगवान गणपति, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं, उनकी महिमा अपरंपार है। भक्तजन अपने आराध्य गजानन का गुणगान करते हैं और उनकी कृपा की कामना करते हैं। जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे भजन में भक्तगण बप्पा की आरती उतारते हैं और पूरे भक्तिभाव से उनका जयकारा लगाते हैं। आइए, इस पावन भजन को गाकर गणेश जी की भक्ति में रम जाएं।

Jay Jay Ganapati Gajanand Teri Jay Hove Lyrics

जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।1।

रिद्धि सिद्धि के दाता,
आप कहाते हो,
बिगड़ी हम सब की,
बाबा आप बनाते हो,
जय जय गिरिजा के नंदन,
जय जय गिरिजा के नंदन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।2।

तेरा गजमुख रूप,
सभी भक्तों को भाया है,
सब देवो ने मिलकर,
गुणगान सुनाया है,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।3।

सेवा में खड़े है तेरी,
आज पधारो जी,
गोते खाये ये नैया,
आज सम्भालो जी,
कही डूब ना जाये जीवन,
कही डूब ना जाये जीवन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।4।

जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे।5।

गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के सारे विघ्न दूर होते हैं और चारों ओर खुशहाली छा जाती है। इस भजन जय जय गणपति गजानंद तेरी जय होवे के माध्यम से हमने अपने प्रिय बप्पा को नमन किया। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो गणेश जी के अन्य भजनों को भी सुनें, जैसे – “विघ्नों को टालने मेरे गणराज आ गए”, “गजानंद आओ तुम्हें हम मनाएं” और “पधारो म्हारे अंगना जी गणपति”। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment