Jara Si Aur Pila De Bholenath
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ,
मैं पीके करूं तेरा गुणगान,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ…..
यह बूटी मीरा ने पी लई,
उन्हें मिले गिरधर गोपाल,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ….
यह बूटी द्रोपति ने पी लई,
उनका चीर बढामें नंदलाल,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ….
यह बूटी नरसी ने पी लई,
उनका भात भरामें घनश्याम,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ….
यह बूटी नंदी ने पी लई,
वो रहे तुम्हारे साथ,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ….
यह बूटी हम सब ने पी लई,
हमारा हो गया बेड़ा पार,
जरा सी और पिला दे भोलेनाथ….