Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम राम भजन लिरिक्स

जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम राम भजन एक विशेष भक्ति राग है, जो हमें भगवान श्रीराम के नाम के जाप की महिमा बताता है। यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में हर मुश्किल का हल सिर्फ भगवान राम के नाम में छिपा है। दिन के हर पल में राम का नाम जपने से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि हम अपने जीवन में राम के आशीर्वाद का अनुभव भी कर सकते हैं। यह भजन हमें अपने कर्तव्यों को निभाने के साथ-साथ श्रीराम के नाम का जाप करते रहने की प्रेरणा देता है, ताकि हम हर दिन को दिव्य और शुभ बना सकें।

Jape Ja Tu Bande Subah Aur Sham

जपे जा तू बन्दे,
सुबह और शाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।1।

कलयुग में केवल,
यही नाम साँचा,
मिला है किनारा,
जिसने है जाँचा,
पाया है उसने,
पाया है उसने,
वैकुण्ठ धाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।2।

दो अक्षर में,
सब सुख समाया,
जिसने उचारा,
परम सुख पाया,
हुए है सफल उनके,
हुए है सफल उनके,
हर बिगड़े काम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।3।

करुणा सागर,
है मेरे रघुवर,
इनकी कृपा तो,
होती है सब पर,
करते भला सबका,
करते भला सबका,
मेरे प्रभु राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।4।

जपे जा तू बन्दें,
सुबह और शाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।5।

श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
जपे जा तू बन्दें,
सुबह और शाम।6।

होगा ह्रदय जब,
अयोध्या सा पावन,
विराजेंगे इसमें,
सियाराम लक्ष्मण,
तेरे संग रहेंगे,
तेरे संग रहेंगे,
प्रभु आठो याम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।7।

अहिल्या को जिनकी,
चरण रज ने तारा,
शिला से बनाया,
नारी दोबारा,
हरेंगे तेरे भी,
हरेंगे तेरे भी,
वो संकट तमाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।8।

अगर भाव तेरा है,
शबरी के जैसा,
होगा अचानक,
चमत्कार ऐसा,
खुद चल के आयेंगे,
खुद चल के आयेंगे,
प्रभु तेरे धाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।9।

जपे जा तू बन्दे,
सुबह और शाम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम,
श्री राम जय राम,
जय जय राम।10।

जपे जा तू बन्दे सुबह और शाम राम भजन हमें इस जीवन में भगवान राम के नाम के जाप की महिमा समझाता है। जैसे जो राम का नहीं किसी काम का नहीं और राम लला जन्मे है थाल बजाओ रे भजन भी हमें भगवान राम की भक्ति और उनके नाम के जाप की अहमियत सिखाते हैं। राम के नाम के जाप से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इन भजनों के माध्यम से हम राम के चरणों में सच्चे भाव से समर्पित हो सकते हैं और अपनी आस्था को और मजबूत बना सकते हैं। जय श्रीराम! ????

Leave a comment