Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जन्मे है राम रघुरैया अवधपुर में बाजे बधैया भजन लिरिक्स

जन्मे हैं राम रघुरैया अवधपुर में बाजे बधैया यह भजन श्रीराम के जन्म की खुशी और उनके स्वागत की भावना को प्रकट करता है। भजन में श्रीराम के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनकी महिमा का गुणगान किया गया है। यह भजन हम सभी को श्रीराम के जन्म के महत्व और उनके आशीर्वाद को अपने जीवन में स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। जैसे ही राम रघुकुल नायक अवधपुर में जन्मे, वैसे ही पूरे संसार में खुशी का माहौल छा गया।

Janme Hai Ram Raghuraiya Avadhpur Mein Baje Badhaiya

जन्मे है राम रघुरैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
बाजे बधैया बाजे बधैया
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

राजा दशरथ गैया लुटावे
राजा दशरथ गैया लुटावे,
कंगना लुटावे तीनो मैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न
राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न,
गोदी में खेले चारो भैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

सारी अयोध्या में धूम मची है
सारी अयोध्या में धूम मची है,
भारी है भीड़ अंगनैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

‘माधव’ कहे शिव डमरू बजावे
‘माधव’ कहे शिव डमरू बजावे,
आशीष देवे गौरी मैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

जन्मे है राम रघुरैया
अवधपुर में बाजे बधैया,
बाजे बधैया बाजे बधैया
जन्में है राम रघुरैया,
अवधपुर में बाजे बधैया।।

जन्मे हैं राम रघुरैया अवधपुर में बाजे बधैया भजन भगवान श्रीराम के पवित्र जन्म की खुशी और उनके आगमन के अवसर पर उमंग का प्रतीक है। राम के प्रति भक्ति और प्रेम को महसूस करते हुए इस भजन में हम श्रीराम के अन्य भजनों से जुड़ते हैं, जैसे राम का नाम जीवन का सार है और राम का नाम सच्ची शक्ति है। भगवान श्रीराम के नाम का जाप हमें जीवन में सकारात्मकता, शांति, और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जय श्रीराम!

Leave a comment