रावण की आँखों के सामने फूंक दी लंका सारी लिरिक्स

रावण की आँखों के सामने फूंक दी लंका सारी भजन हनुमान जी की महानता और वीरता को दर्शाता है। इस भजन में हनुमान जी के अद्वितीय साहस का बखान किया गया है, जिन्होंने रावण के विशाल साम्राज्य लंका को अपनी शक्ति से नष्ट कर दिया। यह भजन हनुमान जी के द्वारा किये गए असाधारण कार्यों की सराहना करता है, जिसमें उन्होंने भगवान राम की सेवा में अपनी पूरी जान झोंक दी।

Ravan Ki Ankho Ke Samane Funk Di Lanka Saari

अंजनी के लाल ने दिखाया है कमाल,
अंजनी के लाल ने दिखाया है कमाल
प्रभु राम जाए बलिहारी,
रावण की आंखो के सामने
फूंक दी लंका सारी,
गया पाताल पूछो उसका ना हाल
गया पाताल पूछो उसका ना हाल,
जिसने गदा घुमा के मारी
रावण की आंखो के सामने,
फूंक दी लंका सारी।।

जब रावण की मति भरमाई,
वो हर लाया सिता माई
हनुमंत गए समझाने को,
पर बात समझ में ना आई
एक अकेला वानर पड़ गया,
एक अकेला वानर पड़ गया
दानव दल पर भारी,
रावण की आंखो के सामने,
फूंक दी लंका सारी।।

लंकेश की मैं को ख़ाक किया,
लंका को जलाकर राख किया
जिस जिस ने जलाई पूछ इनकी,
उस पापी को ना माफ़ किया
बनके दूत ना जाते तो थी,
बनके दूत ना जाते तो थी
रावण की भी बारी,
रावण की आंखो के सामने,
फूंक दी लंका सारी।।

हनुमंत की शक्ति ‘चरणजीत’,
लंका की हिल गई ईंट ईंट
बैरी के बैरी बजरंगी,
मीतों के सदा है मीत मीत
जहाँ थी सिता मैया छोड़ी,
जहाँ थी सिता मैया छोड़ी
एक वही फुलवारी,
रावण की आंखो के सामने,
फूंक दी लंका सारी।।

अंजनी के लाल ने दिखाया है कमाल,
अंजनी के लाल ने दिखाया है कमाल
प्रभु राम जाए बलिहारी,
रावण की आंखो के सामने
फूंक दी लंका सारी,
गया पाताल पूछो उसका ना हाल,
गया पाताल पूछो उसका ना हाल
जिसने गदा घुमा के मारी,
रावण की आँखों के सामने,
फूंक दी लंका सारी।।

इस भजन के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि जब हम अपने मन में दृढ़ विश्वास और भक्ति रखते हुए ईश्वर के कार्य में जुटते हैं, तो कोई भी शक्ति हमें रोक नहीं सकती। हनुमान जी ने यह सिद्ध कर दिया कि भगवान की कृपा और भक्त की भक्ति के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। हनुमान जी का आशीर्वाद हमारे जीवन में हर तरह की कठिनाइयों को दूर करता है और हमें हर मोर्चे पर विजय दिलाता है। जब हम हनुमान जी के मार्ग पर चलते हैं, तो उनकी शक्ति और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ होते हैं। जय श्रीराम! जय बजरंगबली!

Leave a comment