राम जी के अटके कोई काम नहीं होते

राम जी के अटके कोई काम नहीं होते भजन भगवान श्रीराम की अपार कृपा और उनकी भक्ति की शक्ति को दर्शाता है। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जो भी सच्चे मन से प्रभु श्रीराम का नाम जपता है, उसके जीवन में कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहता। श्रीराम भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और उनके मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर देते हैं। जब तक भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है, तब तक कोई भी संकट हमें रोक नहीं सकता।

Ram Ji Ke Atke Koi Nahi Hote

राम जी के अटके कोई, काम नहीं होते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते॥

हनुमान जाकर जो, बूटी ना लाते।
और सूरज उगने से, पहले ना आते।
फिर भाई लक्ष्माण के, प्राण नहीं होते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते॥

जाकर जो लंका का, भेद नहीं लाते।
भक्त विभीषण से जो, मेल ना कराते।
फिर लड़ने काबिल, श्री राम नहीं होते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते॥

जाकर अगर ना, लंका जलाते।
‘बनवारी’ रावण को, गर ना डराते।
लंका वाले इतना, परेशान नहीं होते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते॥

राम जी के अटके कोई, काम नहीं होते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते।
उनके साथ में जो, हनुमान नहीं होेते॥

Ram Ji Ke Atke Koi Nahi Hote भजन हमें यह प्रेणना देता है कि विश्वास और भक्ति से हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस भजन के माध्यम से भक्तों को यह प्रेरणा मिलती है कि यदि वे सच्चे हृदय से भगवान श्रीराम पर विश्वास रखें और उनकी राह पर चलें, तो उनके जीवन की हर बाधा स्वतः ही दूर हो जाएगी। यदि इस भजन ने आपके मन में भक्ति भाव जगाया है, तो इसके साथ अन्य भजनों जैसे – अगर हनुमान ना होते, छाई है खुशियां जन्मदिन आया है हनुमान जी भजन, चलो चले हम मंदिर में किसका इंतज़ार है को भी करें और प्रभु की कृपा प्राप्त करें।

Share

Leave a comment