जिनके मन में बसे श्री राम जी भजन भक्तों के हृदय में राम नाम की महिमा को जागृत करता है। जब कोई व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु श्रीराम को अपने हृदय में बसाता है, तो उसका जीवन प्रेम, शांति और भक्ति से भर जाता है। अनूप जलोटा जी की मधुर आवाज़ में यह भजन हमें प्रभु के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की अनुभूति कराता है, जिससे मन स्वतः ही राममय हो जाता है।
Jinake Man me Base Shri Ram Ji
जिनके मन में बसे श्री राम जी।
उनकी रक्षा करे हनुमान जी,
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
जब भक्तों पर विपदा आई।
तब आए हनुमंत गोसाई,
कृपा राम भक्तों पर करते।
उनकी पीड़ा को हर लेते,
जय कपीश बलवान की।
उनकी रक्षा करे हनुमान जी,
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
राम कथा के अद्भुत नायक,
राम दूत भक्तों के सहायक।
जय जय जय जय प्रभु हितकारी,
ध्यान करूँ नित मंगल कारी।
दे दो शरण हनुमान जी,
उनकी रक्षा करे हनुमान जी,
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
भक्ति जहाँ श्री राम की होती,
शक्ति वहाँ हनुमान की होती।
विघ्न काल सब दूर मिटाते,
मनोकामना पूर्ण कराते।
जय बजरंग महान की,
उनकी रक्षा करे हनुमान जी।
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
निशदिन करूँ तुम्हारी पूजा,
तुम सम हनुमत कोई ना दूजा।
बदन सिंदूरी जय कपीश जय,
सन्मुख रहो झुकाऊं शीश मैं।
जय जय कृपा निधान की,
उनकी रक्षा करे हनुमान जी।
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
जिनके मन में बसे श्री राम जी।
उनकी रक्षा करे हनुमान जी,
जिनके मन में बसे श्री राम जी।।
श्रीराम का नाम ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा है, और हनुमान जी ने इसी नाम के बल पर असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया। उनकी भक्ति हमें सिखाती है कि सच्चे प्रेम और विश्वास से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो राम के बिना हनुमान अधूरे भजन भी जरूर पढ़ें, जो प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के गहरे संबंध को दर्शाता है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile