जय जय जय हनुमान गोसाई भजन श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन भक्तों को उनकी अपार शक्ति, भक्ति, और सेवा भावना का स्मरण कराता है। श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी न केवल पराक्रम और वीरता के प्रतीक हैं, बल्कि श्रद्धालुओं के संकट हरने वाले, कल्याण करने वाले और सदा सहायता करने वाले देवता भी हैं। यह भजन हमें उनकी शरण में जाने और उनके प्रति अपनी भक्ति को प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।
Jay Jay Jay Hanuman Gosai
दोहा –
बेगी हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होय हमारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को,
जो तुम से नहीं जात है टारो।।
जय जय जय हनुमान गोसाई,
कृपा करो महाराज।
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।।
तन में तुम्हरे शक्ति विराजे,
मन भक्ति से भीना।
जो जन तुम्हरी शरण में आये,
जो जन तुम्हरी शरण में आये।
दुःख दरद हर लीना, हनुमत,
दुःख दरद हर लीना।
महावीर प्रभु हम दुखियन के,
तुम हो गरीब निवाज, हनुमत।
तुम हो गरीब निवाज, हनुमत,
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।।
राम लखन वैदेही तुम पर,
सदा रहे हर्षाये,
हृदय चीर के राम सिया का।
हृदय चीर के राम सिया का,
दर्शन दिया कराए, हनुमत।
दर्शन दिया कराए, हनुमत,
दोऊ कर जोड़ अरज हनुमंता,
कहियो प्रभु से आज, हनुमत।
कहियो प्रबु से आज, हनुमत,
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।।
राम भजन के तुम हो रसिया,
जाने दुनिया सारी।
वंदन करते तेरा हनुमत,
वंदन करते तेरा हनुमत,
इस जग के नर नारी।
इस जग के नर नारी,
राम नाम जप के हनुमंता,
बने भक्त सरताज, हनुमत।
बने भक्त सरताज, हनुमत,
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।।
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।
जय जय जय हनुमान गोसाईं,
कृपा करो महाराज।।
यह भजन ‘रमेश जी पाण्डेय’ द्वारा।
भजन डायरी ऍप से जोड़ा गया है,
आप भी अपना भजन जोड़ सकते है।
हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं और आत्मबल प्राप्त होता है। उनकी कृपा से जीवन में हर कठिनाई सरल हो जाती है। यदि आपको यह भजन प्रिय लगा हो, तो महावीर बनके रणधीर बनके चले आना बजरंगी चले आना भजन भी अवश्य पढ़ें, जो उनकी शक्ति और भक्तों के प्रति उनके प्रेम को और अधिक उजागर करता है। जय श्री राम! जय बजरंगबली!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile