जब अधर्म अपनी सीमा पार कर जाता है, तो धर्म की रक्षा के लिए भगवान के प्रिय भक्त हनुमान जी प्रकट होते हैं। होली जला रहे हनुमान जा रावण की लंका में भजन में उस महापुरुष की गाथा गाई गई है, जिसने लंका को भस्म कर यह सिद्ध कर दिया कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य और भक्ति के आगे टिक नहीं सकता। आइए, इस भजन के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें।
Holi Jala Rahe Hanuman Ja Ravan Ki Lanka Me
होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में…
जा रावण की लंका में,
इस रावण की लंका में…
किया राम का नाम महान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
थी रावण वाटिका प्यारी,
हनुमत ने जाय उजाड़ी…
हो गए असुर सभी हैरान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
जब अक्षय कुमार था आया,
बजरंग ने मार गिराया…
ले लिए रावण सूत के प्राण,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
बेटे की लाश रखी है,
असुरों की सभा लगी है…
कैसा वानर है बलवान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।bd।
लंकेश ने सजा सुनाई,
हनुमत की पूछ जलाई…
जल गए सारे महल मकान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
‘बैरागी’ रस रंग घोले,
जय राम जी हनुमत बोले…
गावे सभी देव गुणगान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहें हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में…
जा रावण की लंका में,
इस रावण की लंका में…
किया राम का नाम महान,
जा रावण की लंका में…
होली जला रहे हनुमान,
जा रावण की लंका में।।
लंका दहन सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि जहां सच्ची भक्ति और साहस होता है, वहां अन्याय टिक नहीं सकता। होली जला रहे हनुमान जा रावण की लंका में भजन इस अमर कथा को संगीतमय रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे मन श्रद्धा और वीरता से भर जाता है। यदि यह भजन आपको भक्तिरस में डुबो चुका है, तो छमाछम पूजन चले हनुमान को भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें संकटमोचन की भक्ति में लीन भक्तों की पूजा का भावनात्मक चित्रण किया गया है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile