जब मन भक्तिरस में डूब जाता है, तो हर ओर बस हनुमान जी की छवि नजर आती है। भक्ति के रंगे रंग में, हनुमान नजर आए भजन उसी दिव्य अनुभूति का वर्णन करता है, जब भक्त पूरी तरह से बजरंगबली की भक्ति में लीन हो जाता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि सच्चे मन से की गई भक्ति से ही प्रभु के दर्शन संभव हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से बजरंगबली की भक्ति में मग्न हों।
Bhakti Ke Range Rang Me Hanuman Najar Aaye
भक्ति के रंगे रंग में हनुमान नजर आए।
वो पूजा करते थे श्री राम नजर आए,
भक्ति के रंगे रंग मे हनुमान नजर आए।।
सीता माता ने दी हनुमत को वो माला,
बजरंग बलि ने दी माला को तोड़ डाला।
वो सब हीरा मोती पाषाण नजर आए,
भक्ति के रंगे रंग मे हनुमान नजर आए।।
सीता माता बोली हनुमत ये क्या कर डाला,
माला को नही तोड़ा मेरे मन को तोड़ डाला।
मैं समझी थी ज्ञानी अज्ञान नजर आए,
भक्ति के रंगे रंग मे हनुमान नजर आए।।
तभी विभीषण जी कुछ भक्ति दिखलाओ,
गर भक्ति है तुम में कुछ शक्ति दिखलाओ।
तब चीर दिया है सीना सियाराम नजर आए,
भक्ति के रंगे रंग मे हनुमान नजर आए।।
भक्ति के रंगे रंग में हनुमान नजर आए।
वो पूजा करते थे श्री राम नजर आए,
भक्ति के रंगे रंग मे हनुमान नजर आए।।
यह भजन ‘अलका तिवारी जी’ द्वारा।
भजन डायरी ऍप से जोड़ा गया,
आप भी अपना भजन जोड़ सकते है।
हनुमान जी की भक्ति में जो एक बार डूब जाता है, उसके जीवन से हर भय और शंका समाप्त हो जाती है। भक्ति के रंगे रंग में, हनुमान नजर आए भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब हम सच्चे मन से प्रभु की आराधना करते हैं, तो वे हमें अपने साक्षात दर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यदि इस भजन ने आपको भक्ति के रंग में रंग दिया, तो तेरी राम जी से क्या पहचान, हनुमान जी भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें रामभक्ति में डूबे हनुमान जी के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया गया है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile