Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

देखो नैना से जादू चलाए रयो है

भगवान श्रीकृष्ण की मोहक छवि और उनकी अद्भुत लीलाओं का आकर्षण ऐसा है कि हर भक्त उनका दीवाना हो जाता है। भजन देखो नैना से जादू चलाए रयो है श्रीकृष्ण की उस अद्भुत मोहकता का वर्णन करता है, जिसमें उनके नयनों की अदाएं भक्तों के हृदय पर जादू सा असर कर देती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए गोपियां, ब्रजवासी और भक्त सभी व्याकुल रहते हैं, क्योंकि उनकी दृष्टि ही प्रेम और भक्ति का सागर बहा देती है।

Dekho Naino Se Jadu Chalaye Rayo Hai

देखो नैना से जादू,
चलाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।1।।

भोली सुरतिया में,
जादू भरयो है,
तिरछा चरण धरके,
जुलमी खड़यो है,
यो तो मीठी सी मुरली,
बजाय रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।2।

मुरली की धुन जी के,
काना में पड़ जा,
पड़ता ही छलिया से,
आख्या जो लड़ जा,
यो तो निजरा मिला के,
फसाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।3।

जो इसे भीतरलो,
नातो है जोड़यो,
बन गयो दीवानों,
कठ को ना छोड़यो,
विने जलवो अनोखो,
दिखाय रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।4।

‘बिन्नू’ जो कान्हा के,
नीड़े स आवे,
दुनिया के झंझट से,
मुक्ति वो पावे,
वो तो गाढ़ी कमाई,
कमाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।5।

देखो नैना से जादू,
चलाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है,
सारी दुनिया ने,
कान्हो नचाए रयो है।।6।

श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है, और उनके प्रेम का जादू हर भक्त के मन को मोहित कर लेता है। ऐसे ही सुंदर भजनों को पढ़ें और करें, जैसे मोहे लागी लगन राधा वल्लभ से, जय राधे जय कृष्णा जय हो वृंदावन, ब्रज की गली गली में शोर, आयो आयो माखन चोर और कृष्ण कन्हैया तुम्हे आना होगा मुरली मधुर बजाना होगा, ताकि श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबकर आप भी उनके प्रेम में रंग जाएं। ????????

Leave a comment