Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले के गले में काला नाग डोले भजन लिरिक्स

भोले के गले में काला नाग डोले यह भजन भगवान शिव के उस विशिष्ट रूप को प्रस्तुत करता है जिसमें वे अपने गले में नागराज को धारण किए हुए हैं। यह दृश्य न केवल भय और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि शिव जी की निर्भयता, सहजता और संपूर्ण सृष्टि पर नियंत्रण को भी दर्शाता है। इस भजन के माध्यम से हम शिव जी के अद्भुत स्वरूप का अनुभव कर सकते हैं, जो भक्तों के मन में श्रद्धा और विस्मय दोनों का भाव जाग्रत करता है।

Bhole Ke Gale Me Kala Naag Dole Bhajan Lyrics

भोले के गले में काला नाग डोले,

बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

गणेश जी तो गांजो लावे,
पिसे भैरवनाथ,
पारवती जी चिलम बणावे,
पीवे भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

गणेश जी तो भंगिया लावे,
कुटे भैरवनाथ,
पारवती ने प्याली भरदी,
पीवे भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

गणेश जी तो लकड़ी लावे,
काटे भैरवनाथ,
पारवती जी धुनि जलावे,
बाबा तापो भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

आंकड़ा की रोटी बनाई,
धतूरा की साग,
पारवती जी भोजन परोसे,
बाबा जीमो भोलेनाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

महाकाल की लीला न्यारी,
मस्त रहे दिन रात,
शरण जो आए रक्षा करते,
मेरे भोले दीनानाथ,
बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

बम बम भोले रे भोले बाबा बम भोले,
बाबा बम भोले,
भोले के गले में काला नाग डोले,
भोले के गले में काला नाग डोले।।

“भोले के गले में काला नाग डोले” जैसे भजन शिव जी के दिव्य और तेजस्वी स्वरूप की महिमा को उजागर करते हैं। शिव जी के भजनों को पढ़ने से मन में भक्ति का संचार होता है और जीवन में आने वाली सभी नकारात्मक शक्तियाँ स्वतः दूर हो जाती हैं। अगर यह भजन आपके मन को छू गया हो, तो आप “सारे जगत में एक तू शिवजी”, “जय हो शिव भोला भंडारी”, “भोले को कैसे मैं मनाऊं रे” और “शिव शंकर चले कैलाश” जैसे अन्य शिव भजनों को भी ज़रूर पढ़ें। ये सभी भजन शिव जी की महिमा को गहराई से अनुभव करने का सुंदर माध्यम हैं।

Leave a comment