Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले बाबा की सवारी आई रेे भजन लिरिक्स

Bhole Baba Ki Sawari Aai Re Bhajan Lyrics

खुशियां मनाओ सखी झूम के गाओ,
भोले बाबा की सवारी आई रेे,
आई रे आई मोरे भाग जगाई,
भाग जगाई मोरे भाग जगाई,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

चांद अजब का चम चम चमके,
रूप भोले का दम दम दमके,
भोले बाबा की रहमत बरसे,
नोबत बाजे और शहनाई,
दीवानों के हाथ में चिलम,
सबके लबो पे है एक ही सरगम,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

रंग खुशी के फूल खिले हैं,
दीवाने सब भांग पिए हैं,
खुशियां मनाओ सखी झूम के गाओ,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

पीस पीस के भंगिया पिलाउ,
अपने भोले पर तन मन लुटाउ,
तन मन लुटा हूं मैं तो दुनिया भूलाऊं,
आओ जी झूमो हो हो हो,
आओ जी झूमो सारे मिलकर गाओ,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

महाकाल है जग उजियारे,
जग उजियारे जगत उजियारे,
उज्जैन नगरी में हो हो हो,
उज्जैन नगरी में मेरे भोले ही रहते,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

खुशियां मनाओ सखी झूम के गाओ,
भोले बाबा की सवारी आई रेे,
आई रे आई मोरे भाग जगाई,
भाग जगाई मोरे भाग जगाई,
भोले बाबा की सवारी आयी रे,
भोले बाबा की सवारी आयी रे।।

“भोले बाबा की सवारी आई रे” भजन हमें यह सिखाता है कि जब हमारी भक्ति सच्ची होती है, तो बाबा महाकाल अपनी सवारी के साथ हमारे जीवन में अवश्य आते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले तेरी बंजारन”, “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” और “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये सभी भजन आपकी शिव भक्ति को और अधिक पवित्र और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment