बम भोले हमारा नारा है, गरीबों का सहारा है भजन भगवान शिव की सरलता, करुणा और उदारता का सुंदर वर्णन करता है। शिव जी केवल देवताओं के ही नहीं, बल्कि हर भक्त के देवता हैं, जो अमीर-गरीब सभी पर समान कृपा बरसाते हैं। वे औघड़दानी हैं, जो बिना किसी भेदभाव के अपने भक्तों को आश्रय और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यह भजन हमें शिव जी की भक्ति में लीन होने और उनके गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
Bam Bhole Hamara Nara Hai Garibo Ka Shara Hai
गंगा जल धार चढ़ा के,
भोले की किरपा पा ले,
बाबा है औघड़ दानी,
मुह माँगा वर तू पा ले,
बम भोले हमारा नारा है,
गरीबों का सहारा है।1।
जटाजूट मृगछाला,
अंग विभूति रमाए,
गले हार सर्पों का,
प्रभु महादेव कहलाए,
माँ पार्वती के प्यारे,
है दीन दुःखी के सहारे,
बम भोले हमारा नारा हैं,
गरीबों का सहारा है।2।
भीषण विष की ज्वाला से,
जब तीन लोक थर्राए,
सब संताप मिटाया,
प्रभु नील कंठ कहलाए,
सब देव मुनि गुण गाए,
मानव दानव हर्षाए,
बम भोले हमारा नारा हैं,
गरीबों का सहारा है।3।
भूतों के संग रहता,
नंदी की असवारी,
नैन तीसरा खोले,
जब हो दुष्टों की बारी,
जब डम डम डमरू बाजे,
तब छम छम शंभु नाचे,
बम भोले हमारा नारा हैं,
गरीबों का सहारा है।4।
श्याम परिवार की अर्जी,
गौर जरा कर लेना,
जब भी तुम्हें पुकारें,
नाथ कृपा कर देना,
ये मगन तेरा गुण गाए,
सारी दुनिया को बताए,
बम भोले हमारा नारा हैं,
गरीबों का सहारा है।5।
गंगा जल धार चढ़ा के,
भोले की किरपा पा ले,
बाबा है औघड़ दानी,
मुह माँगा वर तू पा ले,
बम भोले हमारा नारा है,
गरीबों का सहारा है।6।
बम भोले हमारा नारा है, गरीबों का सहारा है भजन करने से हमें यह एहसास होता है कि शिव जी हर भक्त के लिए प्रेम और दया का प्रतीक हैं। उनकी भक्ति से जीवन में सरलता, शांति और सच्चे आनंद की अनुभूति होती है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो शिव तांडव स्तोत्र, महाकाल आरती, शिव चालीसा, और हर हर महादेव भजन भी करें। ये सभी भजन शिव जी की कृपा को अनुभव करने और उनकी भक्ति में डूबने का श्रेष्ठ मार्ग हैं। ????✨